कलेक्टर ने किया जैतहरी स्थित निजीऑक्सीजन रीफिलिंग प्लांट का निरीक्षण
अनूपपुर। कलेक्टर अनूपपुर ने जैतहरी स्थित निजी ऑक्सीजन रीफिलिंग प्लांट का औचक निरीक्षण कर प्लांट में उपस्थित कर्मचारियों से वहां सिलेण्डरों एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता तथा रोजाना कितने सिलेण्डरों में रीफिलिंग करते हैं, के बारे में जानकारी ली।
कर्मचारियों ने कलेक्टर को जानकारी दी कि वहां अभी 10 टन ऑक्सीजन उपलब्ध हैं और आगे ऑक्सीजन की कमी नहीं आने देंगे। कलेक्टर ने प्लांट में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के प्लांट के मालिक को निर्देश दिए, ताकि जरूरत के समय ऑक्सीजन भरवाने में दिक्कत पैदा न हो। कलेक्टर ने प्लांट में 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश दिए, ताकि कहीं भी ऑक्सीजन की किल्लत उत्पन्न ना होने पाए।



Subscribe to my channel
Comments are closed.