भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तहसीलदार को तहसील कार्यालय में सफाई अभियान चलाने के दिए निर्देश

299
Above News

कमिश्नर ने तहसील कार्यालय जयसिंहनगर का किया निरीक्षण

तहसील एवं एसडीएम कार्यालय में गंदगी पाए जाने पर कमिश्नर ने व्यक्त की कड़ी नाराजगी

शहडोल – कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने आज शहडोल जिले के एसडीएम एवं तहसीलदार कार्यालय जयसिंहनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने एस०डी०एम० कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट एवं नायब तहसीलदार का कोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कोर्ट में जाले लगे रहने तथा गंदगी पाए जाने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा मौके पर उपस्थित तहसीलदार को निर्देश दिए कि एसडीएम कोर्ट तहसीलदार कोर्ट एवं नायब तहसीलदार कोर्ट एवं राजस्व न्यायालय परिसर में सफाई अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं। कमिश्नर ने तहसीलदार कोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने तहसील कार्यालय के रीडर एवं लिपिक द्वारा नाक के नीचे मास्क लगाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि मास्क को व्यवस्थित ढंग से लगाएं। कमिश्नर ने राजस्व प्रकरणों के संबंध में भी रीडर से जानकारी ली तथा मौके पर उपस्थित तहसीलदार से राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जानकारी प्राप्त की। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि रीडर और लिपिकों के कुर्सी टेबल व्यवस्थित ढंग से होना चाहिए, सभी कर्मचारियों के नेम प्लेट होना चाहिए। कमिश्नर ने तहसीलदार कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डस्टबिन भी बदलने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने एसडीएम कोर्ट के निरीक्षण के दौरान जाति प्रमाण पत्र के प्रकरणों को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए तथा रिकॉर्ड रूम और रीडर कक्ष में मकड़ी के जाले लगे रहने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा तहसीलदार को निर्देश दिए कि तत्काल सभी कक्षाओं की साफ सफाई करें। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में 2017 का कैलेंडर लगे होने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper