भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दबाव बनाने पर एशिया का सबसे अच्छा हास्पिटल शहडोल को मिल सकता है – आजाद

277
Above News

शहडोल:-जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री आजाद बहादुर सिंह ने बेबाक शक्ति न्यूज के माध्यम से जनप्रतिनिधियों व जवाबदारों को इंगित करते हुए कहा है की जिले की जनता कुछ भी करे यह जागने वाले नहीं भाई चाहे घंटी बजाओ चाहे संटी बजाओ यह लोग इतने निष्ठुर हो चले हैं कि आज जिस जनता ने उन्हें चुना है उसकी ही खोज खबर लेने में इनकी नानी मर रही है यहां इतने बड़े-बड़े 4,5 उद्योग हैं यदि उन पर ही दबाव बनाया जाए तो शायद एशिया का सबसे अच्छा हॉस्पिटल शहडोल जिले की जनता को मिल सकता है जबकि यहां पर एशिया का सबसे बड़ा कागज उद्योग है, सीबीएम प्रोजेक्ट है जिसके माध्यम से मीथेन गैस यहां से ले जा रही है जो मिथेन मिला है वह 100 साल से ज्यादा का है मतलब यह मुनाफा खूब कमाए लेकिन जनता की सेवा से इनको कोई सरोकार नहीं जबकि इनके पास सीआरआर सीएसआर का एक फंड होता है जो जनहित में खर्च किया जाना है अल्ट्राटेक सीमेंट का भी यही हाल है एसईसीएल उद्योग का यही हाल है कोयला जिले के हर क्षेत्र में खनन कर रहे हैं,क्षेत्र के पर्यावरण को नष्ट कर रहे हैं पर्यावरण पर तो किसी भी प्रकार का कोई काम नहीं करते आम जनों की जो जन सुविधाएं हैं स्वास्थ सुविधा आज जो विकट परिस्थिति के दौर में है उसको भी पूरा करने में ये उद्योग कोताही बरत रहे इस पर ही सांसद विधायक विशेष रूप से दबाव बनाए तो शहडोल जिले का कल्याण हो सकता है आम जनों का कल्याण हो सकता है आज त्वरित और फौरी तौर पर कई शहडोल के आदिवासी हॉस्टल या ऐसे हॉस्टल बिल्डिंग खाली पड़े हैं जिन्हें यह लेकर हॉस्पिटल का रूप देकर जनता की सेवा कर सकते हैं ऐसा करने के लिए प्रशासन भी इनके ऊपर दबाव बनाए जिला प्रशासन से हम सब आम जनों का अनुरोध है कब ऐसा किया जाएगा इस पर विचार करें जल्द से जल्द करें ताकि इस महामारी से शहडोल जिले के लोगों को निजात मिल सके जब देखो तब ऑक्सीजन का टोटा जब देखो तब दवाइयों का टोटा इन सब को दूर करने में यह सक्षम उद्योग आगे आए यही यहां की आम जनता उनसे चाहे रही है अपने सीआरआर फंड का उपयोग करें और जनता की सेवा कर सके।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper