जिला अस्पताल को मिली 02 बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंसों की सौगात
शहडोल – आज जिला चिकित्सालय शहडोल को डीएमएफ मद से 02 बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस जिनकी लागत लगभग 38 लाख रूपये है। बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंसो का पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर शुभारंभ विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी एवं विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह ने किया। बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के आ जाने से जिला अस्पताल के गंभीर मरीजो को परिवहन में सुविधा हो सकेगी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने सिविल सर्जन जिला अस्पताल शहडोल को निर्देषित किया 01 एम्बुलेंस वर्तमान में मेडिकल काॅलेज शहडोल को दी जाए ताकि, वहां मरीजो को आवष्यकतानुसार बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस प्राप्त हो सके। इस अवसर कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ. सतेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमएस सागर, सिविल सर्जन डाॅ. जीएस परिहार, षिषु रोग विषेषज्ञ डाॅ. उमेष नामदेव, पैथालाॅजिस्ट डाॅ. सुधा नामदेव, समाजसेवी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमलप्रताप सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत टिकुरी श्री राजेन्द्र सिंह, श्री अमन शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


Subscribe to my channel
Comments are closed.