भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 339 नए पाजिटिव मरीज मिले, नौ की मौत

351
Above News

रीवा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार लॉकडाउन और कोरोना कफ्र्यू लगाए जाने के बाद भी नहीं थम रही है। सप्ताह भर से अधिक समय से हर दिन लगातार तीन सौ के पार संक्रमित मरीजों की संख्या मिल रही है। साथ ही मरने वालों का भी आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को सीएमएचओ द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के तहत रीवा जिले में 1547 लोगों का सेंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें 339 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें रीवा शहरी क्षेत्र में 111, गोविंदगढ़ में 25, नईगढ़ी में 11, गंगेव में 26, रायपुर कर्चुलियान में 27, मऊगंज में 23, हनुमना में 21, जवा में 27, त्योंथर में 19 और सिरमौर में 49 लोग संक्रमित मिले हैं। बताया जा रहा है कि जिस गति से रीवा जिले में संक्रमण बढ़ रहा है, उसी तरह से मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में शव वाहन की भी समस्या सामने आ रही है। कई बार एक साथ अधिक मरीजों की मौत होने से एंबुलेंस में तीन से चार शव एक साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जाते हैं।

लॉकडाउन में दिव्यांग कर्मचारियों को उपस्थिति में छूट दें

रीवा। कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन और कोरोना कफ्र्यू के दिनों में दिव्यांग कर्मचारियों को छूट दी जाएगी। इसके लिए आयुक्त नि:शक्तजन कल्याण संदीप रजक ने रीवा सहित सभी संभाग आयुक्त और कलेक्टरों को जारी पत्र में कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न जिलों में लागू लॉकडाउन के दौरान दिव्यांग अधिकारियों और कमज़्चारियों को कायाज़्लयीन उपस्थिति में छूट देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों के संक्रमित होने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए उन्हें विशेष कार्य होने पर ही कार्यालय बुलाया जाए और घर से ही कार्य करने की अनुमति दी जाए। कोरोना संक्रमण को केंद्र शासन द्वारा राष्ट्रीय आपदा घोषित किया गया है। कोरोना संक्रमण के मामले इन दिनों बहुत तेजी से
देश प्रदेश में बढ़े हैं, हालांकि इनमें ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी काफी बढ़ी है। दिव्यांग जनों

की सुरक्षा और संरक्षण के मद्देनजर केंद्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और मुख्य आयुक्त दिव्यांगजन
द्वारा इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।


नए मरीजों से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या
कोरोना संक्रमण की वजह से बढ़ते लोगों के तनाव के बीच रविवार का दिन एक सुखद खबर भी लेकर आया। दिन भर में नए मरीजों से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या रही। नए संक्रमित मरीज जहां ३३९ पाए गए तो वहीं ३४९ स्वास्थ होकर अपने घर को भी गए हैं। इसमें अधिकांश ऐसे लोग भी हैं जो अपने घरों पर ही आइसोलेशन पर थे। अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या ६७०६ हो गई है। जबकि रीवा जिले में अब तक पाए गए कुल पाजिटिव की संख्या ९०६३ है। रीवा जिले में एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। २३१२ एक्टिव केस रविवार को बताए गए हैं। जबकि उपचार की व्यवस्था इतने मरीजों की नहीं है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper