कोरोना महामारी से निपटने उचेहरा नगर के व्यवसायी आये आगे
मैहर। कोविड सेंटर के लिए 18ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की , समाजसेवी अतुल गौतम के अनुरोध पर बर्तन कारोबारियों ने अपने – अपने कारखाने के लिए रखे सिलेंडर सिविल अस्पताल मैहर को सौपा ।
सामाजसेवी अतुल गौतम ने कोरोना महामारी के दौर में ऑक्सिज संकट से गुजर रहे सतना जिले में ऑक्सीजन की व्यवस्था की मुहिम छेड़ी थी उसी दरमियान उचेहरा नगर के व्यवसायी साथियों से अनुरोध किया कि जिनके पास जो आक्सीजन सिलेंडर हो कृपया कोरोना से निपटने मदद के लिए आगे आये तभी उनके निवेदन पर नगर के व्यवसायी गणों ने 18 सिलेंडर कोविड सेंटर मैहर के लिए एवं उचेहरा अस्पताल के लिए भी कई सिलेंडर दिए गए । आगे भी सिलेंडर की व्यबस्था करने की कोशिश जारी है कल तक और भी व्यवस्था कराई जाएगी । मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी की उपस्थित में सिलेंडर रवाना किये गए । कुल 50 सिलेंडर भेजने का अभी लक्ष्य रखा गया है ।
सिलेंडर दाता के रुप मे
रामकृष्ण ताम्रकार ,संतोष ताम्रकार
विनायक ताम्रकार ,
रोशन ताम्रकार
सैंकित ताम्रकार ने सिलेंडर देकर मिशाल कायम की । इस दौरान नगर के सामाजिक बन्धु कमलेश गुप्ता , बसंत लाल निगम ,डी के शर्मा ,नीरज ताम्रकार सहित कई लोग मौजूद रहे । विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नही हम सब को एक जुट कर कोरोना जैसी महामारी ने निपटना है सरकार इस दिशा में अच्छा प्रयास कर रही है ।


Subscribe to my channel
Comments are closed.