भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कुनकुनी, लखनपुर, भूरिकोठार के ग्रामीणों ने लगाया जनता कर्फ्यू

270
Above News

उमरिया – प्रदेश के साथ जिले में भी कोरोना संक्रमण के मामले के मरीज चिन्हित किए जा रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने के लिए प्रदेश की जनता से अपने क्षेत्र मंे जनता कफर््यू लगाने का आग्रह किया था, जिसका असर ग्रामीण क्षेत्रो में देखने को मिल रहा है।

पाली तहसील के लखनपुरा, भूरिकोठार तथा कुनकुनी ग्राम के लोगों ने जनता कर्फ्यू लगा रखा है, हर आने जाने वाले की गाँव के प्रवेश व्दार में इन्ट्री की जा रही है तथा उनके नाम, पते आदि लिखे जा रहे है। यथोचित गांव में प्रवेश नही दिया जा रहा है। यही कारण है कि इन ग्रामो में एक भी कोरोना संक्रमित चिन्हित नहीं हुए हैं। पूरा गाँव सुरक्षित है, जिला प्रशासन ने जिले के अन्य ग्रामों से भी इसी तरह की जागरूकता की अपेक्षा की है।
ग्रामीणों द्वारा ग्रामों की सील करनें के बाद शासन एवं प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जारी गाईड लाईन का पालन करते हुए यह कार्य किया जा रहा है, जिससे निश्चित रूप से कोरोना वायरस ग्राम कुरावर में नही फैल पाएगा।
प्रस्तुतकर्ता
गजेंद्र द्विवेदी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper