कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्कूल रसमोहनी में कोविड-19 सेंटर का किया अवलोकन
कोरोना वालेटियर गांव के युवकों को ही बनाकर उनका ले सहयोग
शहडोल । कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसमोहिनी में कोविड-19 टीकाकरण सेंटर का अवलोकन किया। निरीक्षण के समय कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अभी तक 29, 45 वर्ष के ऊपर व्यक्तियों का टीकाकरण हो चुका है और अभी लोग आ रहे हैं। कलेक्टर ने रस मोहिनी के बीएलओ श्री सुशील द्विवेदी श्री अरुण कुमार मेहरा एवं पीसी ओ श्री शारदा प्रसाद से चर्चा की। कलेक्टर ने उन्हें निर्देशित किया कि गांव में उन दोनों में माइक द्वारा प्रचार प्रसार कराएं तथा गांव के नए लड़कों को ही कोरोना वेलेटियर बनाकर उनका सहयोग ले। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ऑब्जरवेशन कक्ष, टीकाकरण का एवं प्रतीक्षा कक्ष का अवलोकन किया। कलेक्टर ने टीकाकरण स्थल पर आने वाले आने वाले व्यक्तियों के लिए बैठने के लिए कुर्सी आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन का खराब ना किया जाए यदि टीकाकरण सत्र के बाद बजती है तो अपने कोरोना वेलेंटिर को लगाना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर जीएम सहकारी बैंक श्री वाई के सिंह, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टंडेकर, डॉक्टर प्रतीक मिश्रा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.