गांव को कोरोना संक्रमण से बचानें ग्रामीणों ने लगाया जनता कर्फ्यू
उमरिया – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा ग्रामीणों से जनता कर्फ्यू लगाने के आव्हान पर ग्रामीण अपने अपने ग्रामीण जनो को बचाने के लिए जनता कफर््यू लगा रहे है। अभी तक एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने अपने अपने गांव की सीमा को सील करते हुए जनता कफर््यू लगाया है , और बकायदा गांव से बाहर एवं बाहर से अंदर आने वाले व्यक्तियों की रजिस्टर में एन्ट्री की जा रही है।
ग्राम बंधवाटोला में ग्रामीणों द्वारा जनता कफर््यू लगाया गया है, जहां ग्रामीण स्वयं को कोरोना संक्रमण से बचाते हुए दूसरों को भी इस महामारी से बचने के लिए आम जन को लोगों को घरो में ही रहने, बार बार हाथों को सेनेटाईज करने, बेवजह घर से नही निकलने, दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का ंसदेश दे रहे है। ग्राम बंधवाटोला में लगातार पांच दिनों से जनता कफर्यू किया जा रहा है । बंधवाटोला में सरपंच व सचिव के निर्देशों पर मनोज सिहं , नीरज सिहं, . नागिना बैगा ,. संजूसिहं . बुदू बैगा , संतोषसिहं द्वारा जनता कफर््यू लगाया गया है। ग्रामीणों द्वारा ग्रामों की सील करनें के बाद शासन एवं प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जारी गाईड लाईन का पालन करते हुए यह कार्य किया जा रहा है, जिससे निश्चित रूप से कोरोना वायरस ग्राम में नही फैल पाएगा।



Subscribe to my channel
Comments are closed.