कोरोना टेस्ट कराने आए दंपत्ति मरीज के साथ नर्स ने की मारपीट
अनूपपुर ।जिले के फुनगा स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स की अमानवीयता सामने आई है यहां तैनात लैब टेक्नीशियन नर्स दुर्गेश्वरी गुप्ता पर कोरोना टेस्ट कराने आए दंपत्ति मरीज के साथ बदसलूकी एवं मारपीट किए जाने का आरोप है
ऐसा है मामला
गांव छुलकारी के दंपत्ति मरीज बसंत कुमार मिश्रा तथा प्रियंका मिश्रा द्वारा बताया की लैब टेक्नीशियन दुर्गेश्वरी गुप्ता द्वारा बदसलूकी ,गाली गलौज व मारपीट का आरोप लगाते बताया आज दोपहर लगभग 12:30 बजे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा में कोरोना जांच कराने आए जहां स्वास्थ्य कर्मी लैब टेक्नीशियन दुर्गेश्वरी गुप्ता द्वारा कोरोना जांच को लेकर मरीज प्रियंका मिश्रा के साथ बदसलूकी करते हुए गाली गलौज पर उतारू हो गए बातों बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से हाथापाई होने लगी जिससे मरीज प्रियंका मिश्रा के गले में चोट आने से ब्लीडिंग होने लगा जिससे आहत होकर मरीज जमीन पर गिर पड़ी मरीज के पति बसंत कुमार मिश्रा द्वारा डॉक्टर वस्त्रकार को उसकी मरहम पट्टी करने को कहा गया किंतु चिकित्सक मरहम पट्टी की जगह वह भी बदसलूकी एवं इस हंगामे में शामिल हो गया मरीज व स्वास्थ्य कर्मी के बीच हंगामा इतना बढ़ गया की लैब टेक्नीशियन दुर्गेश्वरी गुप्ता के पक्ष में सभी स्वस्थ कर्मियों द्वारा नाराजगी जताते हुए काम बंद कर फुनगा चौकी जाकर दोनों पक्षों द्वारा मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है ।



Subscribe to my channel
Comments are closed.