जबलपुर – जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के आव्हान पर स्वयं सेवी संगठनों द्वारा कोरोना पीड़ितों के उपचार हेतु मदद करने का क्रम लगातार जारी है ।
इसी सिलसिले में आज शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा एवं बरगी स्थित कोविड केयर सेंटर को उपचार के लिये भर्ती कोरोना मरीजों की भोजन व्यवस्था हेतु साक्षी सेवा फाउंडेशन द्वारा विधायक श्री संजय यादव की उपस्थिति में अन्नदान किया गया । इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पियूष दीक्षित एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.