भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल पुलिस की बडी कार्यवाही रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबजारी करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार

257
Above News

 शहडोल।पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा रेमडेसिवर इंजेक्शन एवं ऑक्सीजन सिलेण्डर की कालाबजारी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सोहागपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 11.05.21 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दीपक गुप्ता एवं उज्ज्वज द्विवेदी अपने पास रेमडीसिवर इन्जेक्शन बिक्री करने के उद्वेश्य से रखे हुए है। और कुदरी वायपास रोड के पास खडे है। सूचना पर बरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया व कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त होने पर रेमडेसिवर इंजेक्शन व ऑक्सीजन सिलेण्डर की कालाबजारी की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा गठित एस0आई0टी0 टीम को सूचित किया एवं मुखबिर के बताये स्थान कुदरी वायपास रोड पहुॅचे जहां पर दो व्यक्ति रोड के किनारे खडे दिखे जो पुलिस को देखकर हडवढाये व भागने लगे जिनको एसआईटी टीम व पुलिस फोर्स की मदद से पकड कर पूछताछ किया गया तो अपना नाम दीपक गुप्ता पिता सीताराम गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी कौडिया जिला उमरिया हाल कुदरी रोड शहडोल एवं दूसरा व्यक्ति अपना नाम उज्जवल द्विवेदी पिता धनीराम द्विवेदी निवासी ग्राम चंदिया जिला उमरिया हाल कुदरी रोड शहडोल का होना वताया दोनो व्यक्तियों की तलासी लेने पर 02 नग रेमडेसिवर इंजेक्शन मिला आरोपियो से रेमडेसिवर इंजेक्शन के संबंध में दस्ताबेज मांगने पर कोई बैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया ।

पूछताछ से पता चला कि सुषमा साहू (मेडिकल कॉलेज स्टॉफ नर्स) मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोविड 19 के मरीजों को आबंटित इन्जेक्शन मरीजों को न लगाकर चोरी छिपे बिक्री हेतु अमित मिश्रा (अमित फार्मा के संचालक) को देती थी। जिस पर उक्त चारों आरोपियो के विरूद्व धोखाधडी, म0प्र0 ड्रग कन्ट्रोल एक्ट, म0प्र0 आयुर्वेधिक अधिनियम, आवश्यक बस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्व किया जाकर गिरफ्तार किया गया। 

उक्त कार्यवाही में उपपुलिस अधीक्षक सोनाली गुप्ता, निरीक्षक योगेन्द्र सिंह परिहार, उ0नि0 सुभाष दुबे, स0उ0नि0 राकेश बागरी, स0उ0नि0 रजिनीश तिवारी, स0उ0नि0 अमित दीक्षित, प्र0आर0 निखिल श्रीवास्तव, आर0 हीरालाल, अजीत सिहं, अभिषेक दीक्षित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper