मामा के आगमन पर शहर की जनता हो रही परेशान पुलिस ने स्वास्थ्य कर्मियों को भी रोका
जमुना मिश्रा मो.नं.6260843976
शहडोल। प्रदेश के मुखिया के आगमन को लेकर पुलिस तैनात है। लोगों को हो रही परेशानी। कुछ देर बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री का आगमन होना है जिसको लेकर पुलिस शहर के हर मार्ग पर व्यवस्था बना रही है प्रदेश के मुखिया के आने की वजह से शहर की जनता काफी परेशान हो रही है पुलिस ने जयस्तंभ चौक राजेंद्र टॉकीज चौक एवं विभिन्न सड़कों पर बैरिकेड लगाकर लोगों का आना जाना प्रतिबंध कर दिया है जिसको लेकर जय स्तंभ चौक से स्वास्थ्य कर्मी भी आगे नहीं जा पा रहे हैं जिससे लोगों को काफी समस्याएं हो रही हैं। मरीजों को भी पुलिसकर्मियों ने रोक दिया है प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का आगमन शहर की जनता को परेशानी में डाल रहा है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.