भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सब इंस्पेक्टर विष्णु पाल सिंह हुए कोरोना के शिकार,थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने की लोगों से अपील

485
Above News

शहडोल। जिला मुख्यालय स्थित बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाले करंजिया थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विष्णु पाल सिंह बने कोविड-19 के शिकार देर रात हुआ निधन।प्राप्त जानकारी के अनुसार विष्णु पाल सिंह पहले बुढ़ार थाना के केशवाही चौकी पर सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे। जिनका प्रमोशन होने के बाद अनूपपुर जिला के करंजिया में पदस्थापना हुई थी, लेकिन निवास स्थान बुढार ही रहा है।जो कि कोरोना से संक्रमित हुए थे, और धनपुरी सेंट्रल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जिन का अंतिम संस्कार आज बुढ़ार के शांति धाम में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार किया गया। धनपुरी नगरपालिका सीएमओ रवि करण त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर नगरपालिका के एंबुलेंस में शव को लाया गया एवं नगर पालिका धनपुरी से 6 कर्मचारीयों द्वारा पीपीई किट धारण कर गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार का कार्यक्रम किया गया। लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच समाज के रक्षक और करोना काल में लोगों को बचाने के लिए सीना तान कर खड़े रहने वाले जवान का यू चले जाने से थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने शोक प्रकट करते हुए नम आंखों से विदाई दी। पूरा थाना स्टाफ सब इंस्पेक्टर की मौत से बेहद दुखी नजर आए।


थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने की लोगों से अपील
थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के संक्रमण को हल्के में ना लें लोग बेवजह घर से बाहर ना निकले और कोरोना गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। लगातार क्षेत्र में हो रही मौतों पर दिन रात अपनी सेवा देने वाले नगर पालिका के कर्मचारीयों के जज्बे को भी सलाम है जो पूरे क्षेत्र को इस मुश्किल घड़ी में एक परिवार की तरह खड़े होकर पूरा कर रहे हैं इनकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper