भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

परशुराम जयंती पर घर में करें पूजन :ब्राह्मण एकता परिषद

281
Above News

शहडोल ।अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला शहडोल ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सभी विप्र बंधुओं को बधाई देते हुए कोरोना अवधि में सूचित किया है कि के सभी परिषद शहडोल मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम परिवर्तन कर दिया गया। जिले की पूर्व में दिनांक 21/3/2021की बैठक में विष्णु अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर ब्रहद कार्यक्रम हेतु हमारे जिला संयोजक पंडित प्रकाश चन्द्र तिवारी द्वारा सार्वजनिक रूप से पूजन ,हवन प्रसाद वितरण व भगवान की झांकी सौ झंडों व गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण आदि का कार्यक्रम रखने की योजना बनाकर पारित किया गया था, परंतु बर्तमान परिस्थिति में कोविड 19का प्रकोप चरम पर होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा समस्त सार्वजनिक कार्यक्रमों , जुलूस , झांकी निकालने आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है , इसलिए भगवान परशुराम जी के जयंती पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को निरस्त किया जाता है। जिलाध्यक्ष दयाशंकर शुक्ला ने सभी से अनुरोध है कि आप लोग अपने-अपने घरों में भगवान की फोटो , झांकी,आदि जोभी संभव हो बनाकर पूजा अवश्य करें ,यदि फोटो नहीं है तो भी भगवान के नाम से एक घी का दीपक अवश्य जलाएं। परिषद के जिला शहडोल के कार्यालय में हमारे आदरणीय सम्मानित सदस्य पंडित भागवत प्रसाद शर्मा जी द्वारा भगवान परशुराम जी के जयंती के दिन सपरिवार धूप दीप नैवेद्य से विधिवत पूजन करने का दायित्व लिया गया है अतः उनकेे द्वारा पूजन किया जावेगा , एवं फोटो ग्राफ ग्रुप में प्रेषित कर सभी को दर्षन लाभ से लाभान्वित कराया जाएगा। उन्होंने कहा अद्यतन परिचय के अनुरूप कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए ब्राह्मण एकता परिषद के सभी कार्यक्रमों का उल्लास पूर्ण निर्वहन अपने घरों में संपन्न कराने।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper