भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पाटन न्यूज़:-जन सहयोग से पाटन में सुरु हुई 36 बिस्तरों कोविड सेंटर

231
Above News

जबलपुर – कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से जहाँ लोगो का बुरा हाल है बही कुछ लोगो को अस्पताल में बेड नही मिल रहे तो कही अच्छा उपचार नही हो रहा क्षेत्रीय लोगो की लगातार मांग के बाद आज पाटन अस्पताल में 36 बिस्तरों के कोविड आयसुलेशन सेंटर का उदघाटन विधायक श्री अजय विश्नोई द्वारा किया गया ।जिसमें ऑक्सीजन के साथ तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है विधायक श्री विश्नोई ने कहा कि क्षेत्र के लोगो की लगातार मांग थी कि पाटन में भी एक कोविड सेंटर बने इस के लिए मेरे द्वारा नगर के लोगो से अपील की और अपील रंग लाई पाटन के लोगो ने भरपूर सहयोग किया और आज 36 ऑक्सीजन सपोर्ट बिस्तर का कोविड केंद्र चालू कर दिया गया
पाटन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आदर्श विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने बिस्तर का कोविड केंद्र बनाया जिसमें 36 बेड कोविड मरीजो के लिए होंगे और 4 बिस्तर प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए होंगे सभी मे ऑक्सीजन सपोर्ट होगा बही 10 बेड में मोनिटर लगे है जिसके द्वारा मरीजो की पल्स बी पी मोनिटर किया जाएगा जहाँ प्राथमिक उपचार के साथ खून पतला करने की दवा का उपचार देगे अभी हमारे पास रेमडीसीवीर को छोड़ कर बाकी पूरा उपचार दिया जाएगा पाटन के लोगो से मिले सहयोग जिसमें हमे 12 लाख की राशि मिली है जिससे ऑक्सीजन के साथ दवाई दे रहे है कुछ जन सहयोग से हमे स्टीम वेपोरिज़र मिले है जो कि प्रत्येक मरीज को दे रहे है ताकि वह दिन में 2 से 3 बार भाप ले सके और ठीक होने पर बह घर भी ले जाये हमारा प्रयास है कि हम मरीज को ऐसा वातावरण उपलब्ध कराए ताकि मरीज बिना डर और भय ठीक होकर अपने घर जाए कार्यक्रम में एस डी एम आशिष पांडेय तहसीलदार प्रमोद चतुर्वेदी सुरभि जैन थाना प्रभारी आसिफ इकवाल के साथ सभी सहयोग और जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper