भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मैं कोरोना वालेंटियर गांव गांव में समझाइश का दौर

254
Above News

अनूपपुर // मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देशानुसार मप्र जन अभियान परिषद द्वारा लगातार बढ़ते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मैं कोरोना वालेंटियर साथियों के सहयोग से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अनूपपुर जिले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री चंद्रमोहन ठाकुर के मार्गदर्शन में एवं जिला समन्वयक श्री उमेश पांडे के नेतृत्व में कोरोना वालेंटियर लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं! जिले में पंजीकृत सभी वालेंटियर अपने अपने क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जनजागरुकता अभियान चला रहे हैं।

इसी कड़ी में कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए मप्र जन अभियान परिषद अनूपपुर की जनपद पंचायत जैतहरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंडियारास में कोरोना वालेंटियर द्वारा लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक कर रहे है और टीम गांव में भ्रमण कर कोरोना संक्रमण के संबंध में ग्रामवासियों को जागरूक कर रहे हैं तथा उन्हें हमेशा मास्क पहने, दो गज की दूरी रखने तथा हाथों को बार बार धोने की समझाइश दे रहे हैं।

इस अभियान में कोरोना वालेंटियर मोहन सिंह देवमणि कोल संतोष कोल एवं नयन मिश्रा के द्वारा सहयोग दिया गया!

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper