विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने कोविड-19 संवाद हेल्पडेस्क केंद्र का फीता काटकर किया शुभारंभ
शहडोल 17 मई 2021- जिला चिकित्सालय शहडोल में बनाए गए कोविड-19 संवाद हेल्पडेस्क केंद्र का आज विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल उर्मिला कटारे तथा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार ने बताया कि इस हेल्पडेस्क सेंटर के लिए सीयूजी सिम इशू की जा रही है। जिला चिकित्सालय में भर्ती कोविड-19 के मरीज के परिजन वीडियो कॉलिंग के द्वारा कोविड-19 संवाद हेल्प केंद्र से परिजन मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ले सकते हैं।
शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री कमल प्रताप सिंह, श्री अमन शुक्ला, प्रकाश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


Subscribe to my channel
Comments are closed.