कोरोना वॉलिंटियर लगातार पुलिस के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं भोजन
उमरिया।कोरोना वॉलिंटियर के द्वारा पुलिस के साथ मिलकर एवं जिले के समाजिक लोगों की सहायता से नौरोजाबाद के ग्राम पंचायत सास्तरा में 18 दिनों से लगातार जरूरतमंदों को भोजन पैकेट वितरण किया जा रहा है। जिसमें जन अभियान परिषद मध्य प्रदेश जिला उमरिया के जिला युवा समंवयक शिव शंकर शर्मा के मार्गदर्शन पर जिले भर में सभी वॉलिंटियर्स के द्वारा जरूरतमंदों को भोजन पैकेट वितरण किया जा रहा है एवं साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों पर पहुंचकर समाज के बीच पर जाकर कोरोना वैक्सीन टीकाकरण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है कोरोना वालंटियर्स जागरूक करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं की सभी कोविड-19 वैक्सिंग टीकाकरण अवश्य करवाएं। एवं नगर के जरूरतमंदों को भोजन पैकेट वितरण किए जा रहे हैं। नौरोजाबाद थाना प्रभारी डॉ ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है हम सभी को भी अपने आसपास के जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। इस अभियान में कोरोना वॉलिंटियर नितिन बशानी ,हिमांशु तिवारी ,तापस गुप्ता,राहुल चंद्रवंशी पारस सिंह सनी बंजारे कैलाश गुप्ता विनय सोनी नरेश प्रजापति सुनील बर्मन ,नमन गुप्ता,इनायत अहमद,एवं सभी उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel
Comments are closed.