भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तो क्या 18000 बल्ब खा गयी नपा बिजुरी ,सोशल मीडिया पर जनता पुछे सवाल 

258
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा मो.नं. 7999140850
सोशल मीडिया हो या प्रिंट मीडियाा हो सभी मे प्रदेश के मुखिय शिवराज सरकार का आदेश  जमके सुर्खियो मे रहा जिहांं जिसमे प्रदेश के मुखिया ने कहा था की ये भाजपा की सरकार हैअबैध कारोबारी ,भ्रष्ट अधिकारी सावधान होजाऐ अगर भ्रष्टाचार किया तो  कडी कार्यवाही होगी किसी को छोडा नही जाऐगा इमानदारी से कार्य करो वही ये आदेश प्रदेश के मुखिया शिवराज सरकार ने जिले के कलेक्टर एवं संभाग के कमिश्नरो को दिया था प्रदेश कि शिवराज सरकार ने जनता से भी अपील की थी की अगर हमारे प्रदेश कि जनता किसी भी अधिकारी कर्मचारी के भ्रष्टाचार की जानकारी देता है तो उसे इनाम भी दिया जायेगा पर सबसे बडा सवाल तो यह है कि क्या प्रदेश कि शिवराज सरकार के आदेश का क्या जिलो व संभाग मे  पालन हो रहा है या नही भ्रष्टाचार का ताजा मामला शहडोल संभाग के अनूपपुर जिले अंतरगत नपा बिजुरी का है जो सोशल मीडिया,प्रिंट मीडिया,मे काफी सुर्खिया बटोर रहा है वही जिले व संभाग मे बैठे अधिकारी अंजान।नपा बिजुरी मे करोडो के भ्रष्टाचार पर कार्यवाही क्यो नही करपा रहे है अधिकारी ,शिवराज सरकार के आदेश कि धज्जियां उडा रहे जिले बैठे अधिकारी ।

शहडोल । पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण काल मे महामारी के कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो रहा है वहीं पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगा हुआ है मध्य प्रदेश केे शहडोल संभाग के अनूपपुर जिले अंतर्गत धनाढ्य नगरपालिका बिजुरी जो अपने काले कारनामों को लेकर सुर्खियां बटोरती दिख रही है साथ ही कोविड काल में भी जनता से दूरियां बनाते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त होकर नपा अधिकारी भ्रष्टाचार के  चौके छक्के लगा रही है और जिले मे बैठे अधिकारी ताली बजा रहे है वहीं इस कोरोना वायरस संक्रमण काल मे नगर में ना ही  सेनीटाइजर का छिड़काव और ना तो मास्क वितरण किया जा रहा है जनता कोरोना वायरस संक्ररमण से त्रस्त नपा अधिकारी नपा जनप्रतिनिधी व प्रशासन भ्रष्टाचार मे मस्त की नीति पर कार्य नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है ऐसी गंदी नीति देखते हुए नगर की जनता आक्रोशित होकर सोशल मीडिया के माध्यम से नगरपालिका के खिलाफ सवाल पूछते जंग छेड़ते दिखाई दे रही है। ऐसी परिस्थिति में जनप्रतिनिधियों का जनता से दूरियां बनाना कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार में संलिप्तता को प्रदर्शित करता है।


कलेक्टर के कोरोना आदेश की नपा अधिकारी उडा रहे धज्जियां

कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में जनता महामारी से जंग लड़ते दिखाई दे रही है वहीं दूसरी ओर शहडोल संभाग के अनूपपुर जिले की धनाढ्य नगर पालिका बिजुरी नगर पालिका द्वारा करोना कॉल का फायदा उठाते हुए बंद दरवाजे के अंदर से  दर्जनों निर्माण कार्य संबंधित टेंडर लगाकर गेम खेला जा रहा है!  वहीं अनूपपुर कलेक्टर ने  जिले में लॉकडाउन लगाया है इस विषम परिस्थितियों में हर प्रकार की दुकानें बंद हैं और नपा द्वारा टेंडर निकालते हुए अपने विशेष संबंधित ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर निकाला गया है जो कि इस विषम परिस्थिति में सारे ऑनलाइन दुकान व सब प्रकार की दुकानें बंद हैं ऐसी स्थिति में ठेकेदार द्वारा कैसे टेंडर डाला जा सकता है अनूपपुर कलेक्टर के आदेश की नपा बिजुरी के अधिकारी धज्जियां उणा रहे है वही अनूपपुर  संवेदनशील कलेक्टर जान कर अंजान क्यो गरीबो पर कोरोना की कार्यवाही नपा बिजुरी पर रहम क्यो साहब क्या है राज या है कोई राज वहीं शिकायतकर्ता राजेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि सभी दुकानें बंद होने के कारण कई ठेकेदारों द्वारा ठेका नहीं डाल गया है जिसके कारण टेंडर निरस्त करने की बात कही गई है।

नपा बिजुरी अधिकारी कोरोना काल मे खारहे भ्रष्टाचार की मलाई  
शहडोल संभाग अंतरगत अनूपपुर जिले की सबसे धनाढ्य नगर पालिकाओ में एक बिजुरी नगर पालिका है जंहा वर्तमान कार्यकाल में भ्रष्टाचार को लेकर तरह-तरह की वीडियो एवं सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल होते दिखाई दे रहे हैं कहीं पर नगर की जनता सोशल मीडिया के माध्यम से काले पानी को लेकर नगर के अध्यक्ष उपाध्यक्ष से सवाल करते नजर आ रही है और कहीं 2100 खम्बो के बीच में 18000 लाइट की खरीदारी का राज पूछते नजर आ रही है नगर की जनता भ्रष्टाचार में लिप्त नगरपालिका बिजुरी अपनी कारनामों को लेकर सुर्खियां बटोरते नजर आ रही है

नपा बिजुरी के स्टोर मे कबेर का खजाना ,जांच से होगा करोडो का खुलासा 

धनाढ्य नगरपालिका होने के नाते फंड की कोई कमी नपा के पास नहीं इसीलिए नगर पालिका बिजुरी अंतर्गत लगभग 2100 खंभे हैं और नपा द्वारा लगभग 18000 के ऊपर लाइट की सप्लाई जेम के माध्यम से ली जा चुकी है लेकिन नगर में लगे खंभों में अभी भी अंधेरा व्याप्त है साथ ही लाइट बल्ब के सप्लाई के साथ-साथ हर साल लगभग लाइट मरम्मत के नाम से 50 लाख के ऊपर का भी भुगतान नपा द्वारा किया गया है जो नपा की ऑडिट रिपोर्ट इसकी पुष्टि करती है जिस प्रकार जनता आक्रोशित होकर सोशल मीडिया में लिख रही है अगर उच्च अधिकारियों द्वारा संज्ञान में लेते हुए स्टोर की जांच कराई गई तो बहुत बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा होगा निश्चित ही जनप्रतिनिधियों का ना बोलना कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते दिखाई दे रहा है।

कलम पे आरोप ,तो क्या बिक गयी कलम 
सुर्खियो मे रहने वाले नपा बिजुरी मे अजब गजब का भ्रष्टाचार अब दाव कलम पर लग गये लगने लगे कलम पे आरोप तो कहीं कुछ कलम ने बेचा अपना जमिर तो कुछ अपने इमान स्वाभिमान के लिए नपा के भ्रष्टाचार को कर रहे उजागर अब देखना यह है कि क्या निस्वार्थ भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे  एैसे कलम की जीत होती है या वो जो छण्कि सुख के लिऐ बिक जाती है कलम आखिर कलम तो है कलम एक कलम भ्रष्टा चार की पोल खोल रही तो दुसरी कलम भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने मे जी जान लगा रही नपा बिजुरी मे अजब गजब का भ्रष्टाचार।

मुख्यमंत्री ने दिया था करोड़ों रुपए…..
नगर पालिका बिजुरी में पानी की समस्या को देखते हुए माननीय प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नपा बिजुरी को लगभग  4 साल पहले 16 करोड रुपए नगर में काला पानी की समस्या को देखते हुए प्रदान की गई थी लेकिन नगर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह का कार्यकाल खत्म होने के कगार में हैं लेकिन इस आपदा की घड़ी में भी नगर की जनता को काला पानी पिलाकर जनता को गंभीर बीमारियों की तरफ ढकेलते दिखाई दे रहे हैं नगर की जनता को काले पानी से छुटकारा तो नहीं मिला लेकिन पानी का फंड खत्म होते दिखाई दे रहा है जनता की समस्याओं के लिए अध्यक्ष उपाध्याय एवं मुख्य नगर पालिका की एक बड़ी जिम्मेदारी होती है लेकिन अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते हुए नजर आ रहे हैं जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper