भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर श्री शर्मा ने सी. एच. सी. मझौली का किया औचक निरीक्षण!

290
Above News

कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने आज मझौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना की रोकथाम और बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी लेते हुए टीकाकरण, गांव-गांव सर्वे सेंपलिंग,संक्रमित व्यक्ति, अस्वस्थ व्यक्ति, होम आइसोलेशन ,कोरोना कंट्रोल रूम, मरीजों से संवाद,कोविड केयर सेंटर व दवाइयों पर आवश्यक चर्चा की गई और कहा कि संक्रमित व्यक्ति होम आइसोलेशन में रहे, उन्हें समुचित दवाइयां सुनिश्चित करें।इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि यदि किसी गांव में 5-6 लोग भी संक्रमित निकलते हैं तो समझो उस गाँव में कोरोना का संक्रमण है। संक्रमित व्यक्ति होम आइसोलेशन में रहे और किसी से मिलना जुलना बंद करें। यदि वह होम आइसोलेशन का पालन नहीं करता है तो उन्हें कोविड केयर सेंटर में लाकर रख दें। उन्होंने बीएमओ से कहा कि जिस गांव में ज्यादा संक्रमितों के केस आ रहे तो समझो वहाँ कोरोना है। वहाँ टेस्ट ना करें, बल्कि दवाइयां दे और आईसोलेट करें।दूसरे गांव में टेस्ट करें। ज्यादातर 45 प्लस और गर्भवती माताओं का टेस्ट करें क्योंकि इन में जोखिम ज्यादा है। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper