बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Virus) की वजह से जिले में 31 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन
शहडोल। रोजाना कोरोना (Covid-19) के बढ़ते संक्रमण और सामने आ रहे नए मरीजों को देखते हुए शहडोल (Shahdol) जिले में लॉकडाउन (Lockdown) 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने आदेश भी जारी कर दिए हैं जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि जिले के सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में 31 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस अवधि के दौरान किसी भी व्यक्ति को (मेडिकल संबंधित कार्य को छोड़कर) घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान शादी समारोह भी प्रतिबंधित रहेंगे।
अब शहरों के साथ गांवों में भी सख्ती रहेगी
शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना वायरस के तेजी से फैलने से अब गांवों में भी सख्ती रहेगी। लॉकडाउन अवधि बढ़ाने के लिए जो आदेश जारी हुआ है उसके मुताबिक जिले के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को पूर्णरूप से कोरोना कर्फ्यू रहेगा और इस अवधिन में किसी भी व्यक्ति को (मेडिकल स्टोर व दूध विक्रेताओं को छोड़कर) घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं रहेगी। अंतिम संस्कार में 10 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति रहेगी और 31 मई तक जिले में शादी समराहो, सामाजिक समारोह, राजनैतिक गतिविधियां, सार्वजनिक समारोह व धार्मिक कार्यक्रम पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे

Subscribe to my channel
Comments are closed.