भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रुपया दोगो तो मिलेगी सरकार की योजना ,पीयम आवास 10,000,शौचालय,गौशाला 5000रु – बलौडी रोजगार सहायक शासकीय योजनाओं के नाम से ठग रहे रुपया

298
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा मो.नं.(7999140850)

शहडोल।ग्राम पंचायत बलौडी में फैला भ्रष्टाचार :-1. ग्राम पंचायत के सचिव/ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा पी०सी०सी०रोड निर्माण कार्य,नाली निर्माण, ग्रेवल रोड निर्माण, पुलिया निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य कागजो में हीपूर्ण करा दिये जाते है, तथा जमीनी स्तर पर कार्य नहीं कराया जाता है, और ग्राम कीजनता को निर्माण कार्यो के सम्बन्ध में कोई जानकारी भी नहीं दी जाती है।2. यह कि हमारे ग्राम पंचायत में लाखों की लागत से बनाये गये ई० पंचायत एवंकम्प्यूटर कक्ष लगभग पाँच वर्षो से बंद पडा है, कभी ताला तक नहीं खुलता है, औरउसके चारो तरफ खेती की जाती है, तथा वहाँ तक पहुचने का कोई रास्ता भी नहींहै।3. यह कि ग्राम पंचायत में 14वां वित्त आयोग मद् से अभी हाल ही में 10.00 लाख रू0की लागत से पुलिया निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिसके सिर्फ तीन कॉलम बने थे, कॉलम बनते ही उन पर दरारे आ गई थी, जिसके कारण उपयंत्री महोदय द्वारा कॉलम तुडवा दिये गये थे, तथा आज लगभग एक वर्षों से निर्माण कार्य बंद पडा है,जिसके कारण ग्रामवासियों को आवागवन में असुविधा होती है।4. यह कि मनरेगा योजनान्तर्गत हर वर्ष लगभग 10 लघु तालाब, मीनाक्षी तालाब, मेंढ बंधान, पशु सेड आदि निर्माण कार्य कराये जाते है, जिसमें हम ग्रामवासियों को आज दिनॉक तक एक भी दिवस का कार्य नहीं दिया गया है, सम्पूर्ण निर्माण कार्यजे0सी0बी0 मशीन एवं अन्य मशीनरी उपकरणों को लगवाकर करा लिया जाता है, और अपने फिक्स लोगों के फर्जी मस्टर भरकर राशि आहरण कर बंदर वाट कर ली जाती।5. यह कि हमारे ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना आदि का लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है, जो कि दस से पच्चीस हजार रू0 ग्राम रोजगार सहायक के पास पहले जमा कर दे, भले ही उस व्यक्ति के पास पक्का आवास, या चार पहिया वाहन ही क्योंना हो।6. यह कि ग्राम पंचायत अन्तर्गत लाखों रूपये के पथ वृक्षारोपण कार्य केवल कागजों मेंही कराये गये है, मौके पर एक भी वृक्ष उपलब्ध नहीं है।।7. यह कि शासन की योजना अनुसार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, संबल योजना,कर्मकार योजना जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ देने में पचास प्रतिशत कमीशन की राशि मॉगी जाती है, अन्यथा लाभ से वंचित कर दिया जाता है।8. यह कि हमारी ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन योजना अन्तर्गत शौचालय निर्माणकार्य हितग्राहियों से मिली भगत कर खाते में राशि अन्तरण कराकर आधी-आधी राशि बॉट ली गई, और शौचालय निर्माण कार्य सिर्फ कागजों में ही कराये गये है।9. यह कि ग्राम रोजगार सहायक द्वारा ग्राम पंचायत के सम्पूर्ण निर्माण कार्यो के सामग्री की राशि अपने सगे छोटे भाई जितेन्द्र गुप्ता के नाम से फर्जी बिल लगाकर कर निकाल ली जाती है, जबकि उक्त व्यक्ति के नाम से कोई फर्म संचालित ही नहीं है।10. यह कि हम लोगों के द्वारा सी०एम०हेल्पलाईन 181 में जो भी शिकायत दर्ज की जातीहै, उसे जनपद पंचायत जयसिंहनगर के अधिकारियों से मिली भगत कर बिना हितग्राहियों के जानकारी के ही कटवा दी जाती है।ग्रामीणो ने जिले के मुखिया डां सतेन्द्र सिंह से की मांग उपरोक्त बिन्दुओं की जिला लेवल के अधिकारियों से जॉच कराकर दोषी कर्मचारी-अधिकारियों पर उचित कार्यवाही करायी जाये ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper