भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गाड़ी बैक करते समय दिवाल में मारी ठोकर, महिला की मौत

230
Above News

जमुना मिश्रा (6260843976)

शहडोल । जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव खामीडोल से बड़ी खबर आ रही है कि गांव में ही ट्रैक्टर को बैक करते समय एक दिवाल से जा भिड़ा वही दिवाल गिरने से दुसरी तरफ पीछे बैठी एक महिला की घटना की रात इलाज के दौरान रास्ते में मौत हो गई। जहां इसकी सूचना थाने में एक दिन बाद लिखी गई।
यह है मामला
घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खामीडोल के सिंघनिया टोला की है जहां बीतेे दिन रविवार की दोपहर के 3 बजे गांव की ही महिला चंदाबाई उम्र 40 वर्ष पति संतोष साकेत के साथ गांव की कुछ महिलाए पास के एक घर सटी दीवाल की दुसरी तरफ बैठी रही की अचानक पीछे से एक ट्रैक्टर ने बैक करते हुए दीवाल में जोरदार ठोकर मारी जो की दीवाल उन सभी महिलाओं के ऊपर जा गिरी जहां से बचते बचाते दो तीन महिलाएं तो बच निकल गई लेकिन वही चंदाबाई नही निकल पाई जिसकी वजह महिला के कमर में काफी चोट आ गई थी जहां इसे आनन-फानन जैतपुर अस्पताल ले गए वही घटना की जानकारी देने के लिए थाने भी गए जहां मौजूद पुलिस कर्मी ने कहा कि पहले आप इसका उपचार कराओ फिर रिपोर्ट लिखाना। वहीं परिजनों ने पीड़ित महिला को लेकर सीधे शहडोल जिला अस्पताल शाम 7 बजे पहुंचे जहां शहडोल में इसके उपचार के लिए इन्हें प्राइवेट अस्पताल का रास्ता बताया गया परिजनों ने इसके बाद इन्हें लेकर अमृता हॉस्पिटल गए हॉस्पिटल में डॉक्टर ना मिलने के कारण यह दोबारा शहडोल की बड़ी fracture hospital ले जाया गया जहां उन्हें भारी भरकम फीस बताई गई वहां से निराश होकर लौट तो किसी ने इन्हें बुढार में किसी निजी चिकित्सक के यहां लाया गया जहां ब्लड की कमी को बताते हुए इन्हें वापस शहडोल जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां लौटते समय रात 11 बजे रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
आधे रास्ते से ही भागा आरोपी का पिता
जिस वाहन ट्रैक्टर से घटना घटी है वह गांव के ही कल्याण सिंह का बताया जा रहा है जो की गांव के सरपंच का भाई बताया जा रहा है वही टैक्टर को चलाने वाला उसका बेटा पंकज सिंह ने जैसे इस घटना को अंजाम दिया की मौका पाते ही वहा से टैक्टर को लेकर फरार हो गया वहीं परिजनों को घटना की जानकारी लगते ही इसकी सूचना पंकज सिंह के पिता को दी जिसमे इलाज कराने के पीड़ित महिला व परिजनों के साथ रहा लेकीन जैसे ही बुढार से शहडोल लौटते महिला ने दम तोड़ा ही था की अचानक आधे रास्ते से आरोपी का पिता भी मौका पाते गाड़ी से भाग निकला जहां आज पीड़ित परिवार के परिजनों ने जैतपुर थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी और मृत महिला का पीएम कराया जा रहा है। वही मामले की जांच पड़ताल की जा

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper