शहडोल संभाग में नगर सेवा अभियान के तहत की गई साफ-सफाई
शहडोल – कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग के तीनों जिलों में नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत शहडोल जिले के नगर पालिका धनपुरी में आज मुख्य नगरपालिका अधिकारी धनपुरी श्री रविकरण त्रिपाठी ने धनपुरी के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने आम जनों से मुलाकात कर उनके समस्याओं को सुना तथा उनके समस्याओं का अवलोकन भी किया। मुख्य नगर पालिका धनपुरी के विभिन्न वार्डों में नालियों की साफ-सफाई, ट्रैक्टर ट्राली से मलबों की साफ-सफाई, कचड़ा का उठाव इत्यादि करवाया] नगर पालिका परिषद शहडोल अंतर्गत नगर सेवा अभियान गत दिवस वार्ड क्रमांक 16 एवं 17में नालो एवं नालियों की सफाई कराई गई एवं पुराने कचरे को उठाया गया उक्त स्थान पर कीटनाशक पाउडर का छिड़काव कराया गया एवं वार्ड में भ्रमण कर वार्ड वासियों से समस्याओं को सुना गया उनका निराकरण कराया गया l नगर परिषद खांड में नगर सेवा अभियान के तहत गत दिवस प्राथमिक स्वास्थ केंद्र खांड , परियोजना चिकित्सालय ,थाना परिसर बाणसागर एवं टीकाकरण स्थल माध्यमिक विद्यालय खांड वार्ड नंबर 15 को सेंनेटाइज किया गया आज टीकाकरण होने के कारण विद्यालय के सभी कक्षों को सैनिटाइज किया गया इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 में भी सेंनेटाइजेसन का कार्य कराया गया एवं समस्त वार्ड में नाली की सफाई, गाजर घास की कटाई करा कर कचड़ा उठाया गया वार्ड में नालियों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया गया इसके साथ ही वार्ड में 03 नग खराब स्ट्रीट लाइट को बदला गया एवं वार्ड क्रमांक 08 में 02 नग हैंडपंप की रिपेयरिंग कर चालू किया गया
इसी प्रकार उमरिया जिले में भी नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नगर परिषद नौरोजाबाद की मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री रीना सिंह राठौर ने गठित टीम के साथ नौरोजाबाद नगर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान नौरोजाबाद विभिन्न वार्डों में गंदगी का निरीक्षण किया तथा तत्काल उक्त स्थलों की साफ-सफाई कराई गई एवं सड़क के नालियों की साफ सफाई कार्य, कचरे का उठाव कार्य, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कार्य एवं गाजर घास कटाई का कार्य कराया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी नौरोजाबाद के नागरिकों को समझाइश दी कि घरों व प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में ही डालकर रखें एवं कचरा वाहन के अलग-अलग खंडों में कचरे को डालें, ताकि अपना नगर स्वच्छ एवं साफ सुथरा दिख सकें। इसी प्रकार नगर सेवा अभियान अनूपपुर जिले में भी चलाया जा रहा है। जिसके तारतम्य में नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 10 में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री चैन सिंह परस्ते उन्हें साफ सफाई करवाकर वार्ड का भ्रमण किया तथा कचरा गाड़ी के माध्यम से कचरा उठाओ भी करवाया एवं नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी करवाया।






Subscribe to my channel
Comments are closed.