केशवाही टीकाकरण केंद्र में 685 लोगों को किया गया टीकाकरण
शहडोल। जिले में वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्साह लोगों में दिखाई दे रहा है। लोग वैक्सीनेशन सेंट्रो में उत्साह पूर्वक पहुंचकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। बुधवार को केशवाही के छात्रावास में सुबह से ही लोगों की लंबी कतार देखने को मिली जहां लोग पहुंचकर उत्साह पूर्वक वैक्सीन लगवाई है। केशवाही मेडिकल ऑफिसर डॉ आशीष तिवारी एवं उनकी टीम के द्वारा ग्रामीण अंचलों में लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया जा रहा है साथ ही साथ महिला चौकी प्रभारी आराधना तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा वाहन चेकिंग हो या पुलिस की पेट्रोलिंग हो हर जगह पर पुलिस लोगों को जागरूक करती दिखाई दे रही है कि वैक्सीन लगवाना कितना आवश्यक है जिसको लेकर केशवाही छात्रावास में लोगों की भीड़ लगातार सेंटर की शुरुआत के दिन से ही लगी रहती है। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा केशवाही के छात्रावास में देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों ने भी अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया है।
बुधवार को केशवाही छात्रावास में 45 एवं 18 वर्ष से अधिक लोगों को ऑन स्पॉट वैक्सीन लगाई जा रही थी जिसमें बुधवार की देर शाम तक 685 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। वैक्सीनेशन सेंटर में ड्यूटी कर रहे सुपरवाइजर जीतेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सरोज सतनामी डॉक्टर हरिचरण साकेत ए एन एम क्षमा सिंह सोमबाई कंप्यूटर ऑपरेटर सूरज केवट आशा सहयोगिनी रेखा भट्ट एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी की भूमिका महत्वपूर्ण थी वैक्सीन लगाने के लिए यह टीम लगातार काम कर रही है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.