कुपोषण दूर करने हेतु चलाया गया है संवेदना अभियान
शहडोल – संभागीय आयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल श्री एल०एन० कंडवाल ने जानकारी दी है कि कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा द्वारा कुपोषण दूर करने के लिए संवेदना अभियान चलाया गया है जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित वितरण किए जाने वाले पूरक पोषण आहार (टेक होम एवं राशन रेडी टू ईट) की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके पालन में प्रतिदिन संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास के कार्यालय से 10 से 15 आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं से दूरभाष पर संपर्क कर संबंधित पर्यवेक्षक को भी स्थिति में सुधार करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर अधिक गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने हेतु पर्यवेक्षक के साथ-साथ सभी जिला एवं परियोजना अधिकारियों को निर्देश कर अपेक्षा की गई थी कि 5 दिवस के अंतर्गत संभाग के सभी पोषण पुनर्वास केंद्रों में लक्षित बेड अनुसार अति गंभीर कुपोषित बच्चों को भर्ती करा दिया जाए। उन्होंने बताया कि 15 जून 2021 को पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती बच्चों की समीक्षा करने पर बाल विकास परियोजना उमरिया-1, पाली-2, मानपुर, सोहागपुर, कोतमा, जैतहरी तथा पुष्पराजगढ़ के परियोजना अधिकारियों को पोषण पुनर्वास केंद्रों में लक्षित बेड अनुसार अथवा 50ः से भी कम बच्चे भर्ती पाए जाने पर संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल संभाग शहडोल द्वारा स्पष्टीकरण पत्र जारी कर 17 अधिक गंभीर कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने हेतु निर्देशित किया गया है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.