भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

डीएफओ,पुलिस कप्तान कटनी ने “मैं पौधा रोपण एवं पौधों की सुरक्षा का दिलाया संकल्प

253
Above News

जबलपुर/कटनी।मध्यप्रदेश शासन वन विभाग वन परिक्षेत्र बड़वारा सामान्य अंतर्गत आरडीएफ कक्ष क्रमांक आरक्षित वन 469 जिसमें 30,000 विभिन्न मिश्रित प्रजाति के वृक्षारोपण किया गया l वृक्षारोपण के साथ-साथ आमजन को जोड़ने के लिए एक पहल की गई व निशुल्क ऑक्सीजन बेड निर्मित किया गया आज के कार्यक्रम सेल्फी प्वाइंट बनाकर संकल्प लिया गया कि मैं वृक्षों के रोपण एवं सुरक्षा का संकल्प लेता/लेती हूं ।

ताकि हमारे प्राकृतिक ऑक्सीजन टैंक हमेशा हरे भरे रहे एवं करोना जैसी महामारी इस प्रकृति में निर्मित ना हो व कोरोना वैक्सीन के लिए सभी को प्रेरित किया गया आज के वृक्षा रोपण कार्यक्रम में श्री आर सी विश्वकर्मा वन मंडल अधिकारी कटनी, श्री मयंक अवस्थी पुलिस अधीक्षक कटनी, श्री ओ पी सिंह बघेल उप वन मंडल अधिकारी कटनी, श्री विजय राघवेंद्र सिंह विधायक बड़वारा विधानसभा, सुश्री प्रगति राय जिला पंचायत सदस्य एवं वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष कटनी, श्री अशोक विश्वकर्मा उपाध्यक्ष जिला पंचायत कटनी, श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह जिला पंचायत सदस्य बड़वारा, ग्राम पंचायत लखाखेरा सरपंच श्री सुशील राय जी के साथ में क्षेत्रीय स्टॉप थाना प्रभारी रोहित डोंगरे समस्त स्टाफ व वन परीक्षेत्र अधिकारी डॉ गौरव कुमार सक्सेना व श्री राजेंद्र करण सहायक परीक्षेत्र एवं कुंडम परियोजना मंडल जबलपुर परियोजना परीक्षेत्र बड़वारा से सहायक परियोजना परीक्षेत्र अधिकारी श्री तिमरेस इवने व कर्मचारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा से डॉक्टर अनिल कुमार झामनानी खंड चिकित्सा अधिकारी बड़वारा सरपंच ग्राम पंचायत लखाखेड़ा एवं क्षेत्रीय आमजन जिन्होंने वृक्षारोपण करने सुरक्षा करने संकल्प लिया गया।*🌱🌳🙏🏻🌱🌳

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper