भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पाली में एमपीईबी कालोनी में दो मिले कोरोना पीड़ित मरीज

305
Above News

शहडोल/उमरिया ।जिला कोरोना मुक्त होने के बाद फिर एक बार कोरोना बीमारी से ग्रसित दो मरीजों की पहचान हुई है। जानकारी के मुताबिक पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एमपीईबी कालोनी में दो कोरोना मरीजो की पहचान हुई है जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में होम कोरन्टीन कर दिया है। बताया गया है कि दोनों मरीज बाहर से आये थे जिनकी जांच होने पर पता चला कि दोनों पॉजीटिव है।

*फिर हो रही बड़ी लापरवाही*

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के निर्देश उपरांत प्रशासन ने बाजार में लोगों के आवागमन पर छूट दे रखी है जिसमे बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। बाजार में आने वाले लोग और दुकानदार मास्क का प्रयोग नही करते। लम्बे समय से प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नही किये जाने के कारण आमजन बिना किसी भय के बिना मास्क लगाए नजर आते है। यही लापरवाही बनी रही तो निश्चित ही फिर कोरोना का कहर क्षेत्र में दिखाई देगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper