लूटकांड के आरोपी अब तक पकड़ से बाहर

रीवा- जिले में बढ़ रहे अपराध के ग्राफ को देखकर जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है इसी हफ्ते दो बार हो चुके गोलीकांड से जिले में सनाका खिंचा हुआ था कि तभी जिले के लालगांव उपथाना अंतर्गत कंदैला नाला के पास बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे डाला । मिली जानकारी अनुसार लालगांव चौकी अंतर्गत कंदैला नाला के पास शनिवार को शाम सवा सात बजे बड़ी हर्दी में मध्याँचल बैंक का कियोस्क चलाने वाले कमलेश प्रसाद पटेल पिता शिव प्रसाद पटेल निवासी बौंड़रा लालगांव को अज्ञात बदमाशों ने 25000 रूपये नकद व मोबाइल लेकर भाग निकले । लूट का विरोध करने पर कमलेश प्रसाद पटेल के साथ जमकर मारपीट की गई जिससे कमलेश के मुंह और जबडे़ पर गंभीर चोंट आई हैं । राह चलते व्यक्ति से फोन मांगकर कमलेश ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी । पुलिस ने मामलेे की विवेचना शुरू कर दी वहीं लालगांव से रीवा को जोड़ने वाले इस मार्ग पर दो बड़ी नदियां व दो नाले पड़ते हैं जो कि इस तरह से लूटकांड करने वालों के लिए सुरक्षित स्थान बन गया आए दिन इस मार्ग पर लूट की वारदात हो रही है और आरोपी पकड़ से दूर हैं जिससे राहगीर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.