भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रयागराज उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में नौटंकी ‘दास्तान ए लैला मजनू’ का भव्य मंचन किया गया ।

339
Above News

(संवाददाता- विवेक कुमार,7247659872)जिला- प्रयागराज (उ.प्र):- प्रयागराज उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के मंच पर नौटंकी ‘दास्तान ए लैला मजनू’ का मंचन लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन की अग्रणी संस्था स्वर्ग रंग मंडल द्वारा किया गया। कलाकारों ने अपने अपने किरदारों में जब अरबी वेशभूषा के साथ मंच पर उतरे तो लैला मजनू का दौर जीवंत हो उठा।
सेट डिजाइन बहुत ही उम्दा रहा तथा दृश्य निरूपण भव्य रहा जो दर्शकों को निरंतर लुभाता रहा।
प्रस्तुति के दौरान कोविड संबंधित सभी दिशा निर्देश का पालन किया गया एवं दर्शकों में प्रयागराज के सभी मानिंद रंग निर्देशक तथा साहित्यकार गण उपस्थित रहे।
नौटंकी ‘दास्तान ए लैला मजनू’ की जीवंत एवं रसवंत गायकी दर्शकों के अंत:मन में रस घोलती रही और पारसी नाटकों के उर्दू जुबान की चासनी में पगे संवादों ने समा बांध दिया।
कलाकारों के बेहतरीन अभिनय ने दर्शकों की ख़ूब तालियां बटोरी।
‘दास्तान ए लैला मजनू’ की इस शानदार प्रस्तुति का निर्देशन देश के माने जाने रंग निर्देशक एवं लोक कलाविद् अतुल यदुवंशी ने किया।
मंच पर नट संदीप शुक्ला, नटी सुजाता केसरी, मजनू सचिन केसरवानी, लैला वैष्णवी केशरी, लैला की अम्मी प्रिया मिश्रा, शहर क़ाज़ी, शिव कुमार सरस्वती, शहज़ादा बख़्त एजाज़ ख़ान एवं तबरेज़ आर्यन मोहिले में यादगार भूमिकाए निभाई।
मंच पर सहायक भूमिकाओं में कृष्ण कुमार मौर्य, देवेंद्र राजभर,
श्रेया गुप्ता, शिवानी कश्यप, अनन्या मोहिले, बसंत लाल त्यागी, अभिषेक खत्री, आनंद प्रकाश शर्मा, साहिल केसरवानी, करण यादव, मोहम्मद ज़ाहिद, आद्वितीय, बचई लाल एवं संगम लाल चौधरी ने अपनी भूमिकाओं से न्याय किया।
मंच परे हारमोनियम दिलीप कुमार गुलशन, ढ़ोलक मोहम्मद साजिद, नक्क़ारा नगीना, स्वर साधना उस्ताद यासीन नाज़ा, अलाप रोशन पांडे, कोरस प्रिया मिश्रा, शिवानी कश्यप, संदीप कुमार शुक्ला, बसंत लाल त्यागी, ने किया।
वस्त्र विन्यास शिल्पी यदुवंशी, रूपसज्जा मोहम्मद हमीद, प्रकाश संयोजन सुजॉय घोषाल का रहा। इस नौटंकी के लेखक लोक कला शिरोमणि राजकुमार श्रीवास्तव रहे।
प्रस्तुति के सहायक निर्देशक डॉ सोनम सेठ एवं शिल्पी यदुवंशी रही ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper