भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सारंगपुर से जबलपुर जा रहे थे मवेशी, खैरहा पुलिस की बड़ी कार्यवाही वाहन समेत आरोपी गिरफ्तार

268
Above News

जमुना मिश्रा (6260843976)

शहडोल। पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी के निर्देश पर लगातार खैरहा पुलिस ने अवैध कारोबारी पर कार्यवाही करती दिखाई दे रही है। सोमवार की सुबह खैरहा पुलिस ने मवेशी तस्करी कर रहे एक वाहन को जप्त किया है। थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी ने बताया है कि थाना क्षेत्र के सारंगपुर से जबलपुर मवेशी तस्करी की जा रही थी जिसकी खबर पुलिस को लग गई रविवार की रात से ही पुलिस ने जगह जगह पॉइंट बनाकर बैरिकेड लगाए एवं सूचना के आधार पर पुलिस ने मवेशी वाहन को रोकने का हर संभव प्रयास देर रात से ही शुरु कर दिया। सोमवार की सुबह 4 बजे पुलिस को खबर लगी की सारंगपुर में एक वाहन में 10 नग मवेशी लोड कर जबलपुर ले जाने की फिराक में तस्कर हैं। पुलिस ने ग्राम सारंगपुर में ही छापामार कार्यवाही कर घेराबंदी कर वाहन को जप्त कर 10 नग मवेशी बरामद किए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को इस मामले पर गिरफ्तार किया है एवं अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी व उनकी टीम की भूमिका इस कार्य में महत्वपूर्ण रही लगातार पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले भर की पुलिस अवैध कारोबारियों पर रोक लगाए हुए हैं एवं बड़ी बड़ी कार्यवाही जिले भर में देखने को मिल रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper