धर्मांतरण के लिए दिए बाइबिल और पांच हजार रुपये, धर्मांतरण के तहत् मामला दर्ज

शहडोल:- स्थानी सोहागपुर थाने में मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरालाल बैगा पार्वती बैगा संजू बैगा व थानूराम यादव के विरुद्ध धार्मिक स्वतंत्र नियम के तहत मामला दर्ज किया गया है धर्म परिवर्तन के लिए दिए बाइबिल और पांच हजार रुपये:- थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार थानूराम यादव ने जय सिंह तोमर को बाइबिल की दो पुस्तकें और पांच हजार रुपये दिए और कहा कि किताब को अच्छे से पढ़ो और हिंदू धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म को अपना लो बदले में तुम्हें हर माह पांच हजार रुपये दिए जाते रहेंगे। कौन है थानूराम:- प्राप्त सूत्रों के अनुसार थानूराम शहडोल नगर से लगे ग्राम पिपरिया का रहने वाला है ओर कुछ वर्षों पूर्व अपना धर्म परिवर्तित कर इसाई धर्म को अपना चुका है ओर जब से थानूराम ने धर्म परिवर्तन किया है तब से शहडोल जिले के आस पास के गाँव क्षेत्रों में भोले भाले आदिवासियों को अपने शब्दों के मकडज़ाल में फंसा पैसों का प्रलोभन दे कर धर्मपरिवर्तन जैसे धर्म विरोधी कानून विरोधी अभियान को विस्तार देता आ रहा है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.