भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भिंड (रावतपुरा)लहार में मुख्य मंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां : कलेक्टर

247
Above News

*भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट***भिंड कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के 28 दिसम्बर को लहार आगमन कार्यक्रम का दायित्व अधिकारियों को दिया एवं समय-सीमा पत्रो की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न*
भिण्ड कलेक्टर श्री छोटेसिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के 28 दिसम्बर 2019 को लहार चौरई तिराहे पर प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को विभिन्न प्रकार के दायित्व सौंपे।
इस अवसर पर एसडीएम भिण्ड श्री इकबाल मोहम्मद, लहार श्री ओएन सिंह, अटेर श्री अभिषेक चौरसिया, गोहद श्री आरए प्रजापति, मेहगांव श्री गणेश जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री डीके शर्मा, श्री सिद्वार्थ पटेल एवं श्री शुभम शर्मा सहित समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री छोटेसिंह ने बैठक में बताया कि 28 दिसम्बर 2019 को मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी लहार क्षेत्र के चौरई तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही वे यहां किसान फसल ऋण माफी योजनान्तर्गत द्वितीय चरण के तहत किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी कार्यक्रम स्थल से जिले में मुख्यमंत्री गौसेवा योजना अन्तर्गत पांच नवनिर्मित गौशालाओं का उदघाटन भी करेंगे। कार्यक्रम में किसान मेले का आयोजन भी किया जाएगा। कलेक्टर ने इस संबंध में जिला अधिकारियों को विभिन्न प्रकार के दायित्व सौंपे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयावधि में पूर्ण करें।
कलेक्टर श्री छोटेसिंह ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान गिरदावरी अन्तर्गत न्यून कार्य होने पर नाराजगी जाहिर की। अभी तक गिरदावरी अन्तर्गत जिले में सिर्फ 18 प्रतिशत कार्य हुआ है। उन्होंने फौती नामांतरण, राजस्व बसूली आदि में भी कार्य में प्रगति न होने पर नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने पात्रता पर्ची सत्यापन कार्य में धीमी गति एवं प्रगति न पाए जाने पर सीईओ जनपद एवं सीएमओ नगर पालिका पर नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि सभी शासकीय दफ्तरों में दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा हेतु रेम्प की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी शासकीय कार्यालयों में दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा हेतु व्हील चेयर की व्यवस्था भी की जाए।
कलेक्टर श्री छोटेसिंह ने सीएम हैल्पलाईन अन्तर्गत प्राप्त शिकायतो की विस्तृत समीक्षा कर समस्त अधिकारियों को सीएम हैल्पलाईन अन्तर्गत 100 दिवस से अधिक की शिकायतों का शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सीएम हैल्पलाईन की शिकायतो का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। समीक्षा के दौरान ई पीएचई की सीएम हैल्पलाईन में अधिक शिकायते पाए जाने पर कलेक्टर ने अप्रश्नत्ता पत्र जारी करने के निर्देश दिए। बैठक से अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर ने सीएमओ आलमपुर,मेहगांव एवं सीईओ लहार जनपद को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper