भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तो आखिर क्यों तहसीलदार जयसिंहनगरको जम के फटकारे कलेक्टर डाँ सतेन्द्र सिंह

285
Above News

राजस्व का अमला अपने कर्तव्यो का करे बखूबी निर्वहन- कलेक्टर,पटवारी, हल्के की सम्पूर्ण जानकारी सहित डायरी रखना करें सुनिष्चित- डाॅ0 सतेन्द्र सिंह

तहसीलदार जयसिंहनगर दीपक पटेल को समीक्षा के दौरान राजस्व की स्थिति संतोषजनक नही पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाते हुए हिदायत दी कि राजस्व संबंधी सभी प्रकरणों का गंभीरता से समय-सीमा में निराकरण कराते हुए सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराना सुनिष्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि, राजस्व प्रकरणों में हीला-हवाली करने वाले राजस्व अमलें के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होगें

अखिलेश कुमार शर्मा मो.नं.(7999140850 )
शहडोल – ईष्वर से शासकीय सेवा करने का बड़ी भाग्य से अवसर दिया है जिसका निर्वहन करने में कोताही न बरते और बखूबी निर्वहन करते हुए अपने अधिकार क्षेत्र के दायित्वों को समय पर शत-प्रतिषत पूरा करने का प्रयास करें जिससे षिकायत का मौका न मिलें, हल्के के पटवारी सम्पूर्ण जानकारियों से युक्त डायरी अपने पास रखें जिससे कोई भी जानकारी पूछे जाने पर तुरंत हासिल करा सकें सभी पटवारी उन्हें आंवटित किये गए सीयूजी नम्बर को दो दिन के अंदर शत-प्रतिषत चालू करें और 24 घंटे चालू रहें तथा किसी का भी फोन आने पर उसे रिसीव भी करें साथ ही किसानों को संतोषजनक उत्तर भी दें। उक्त निर्देष आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह ने जयसिंहनगर तहसील कार्यालय के सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों एवं पटवारियों की बैठक में दिए।

बैठक में उन्होंने निर्देषित किया कि, 20 अगस्त 2021 तक सभी किसानों के खातों के डेटा शत-प्रतिषत अपलोड़ करे तथा मृत्य भूमि स्वामी के बी-1 में सुधार कर अपडेट भी करें। उन्होंने कहा कि, राजस्व संबंधी सभी कार्याें का दायित्व पटवारियों का है वे प्रति सप्ताह सोमवार एवं गुरूवार को पंचायतों में बैठकर मृत्यु प्रमाण-पत्र मृतक किसानों के नाम की भूमि के बी-1 में पूरा सचरा अंकित करे, मतदाता सूची भी साथ रखें जिससे सचरा तैयार करने में सहायता होगी। उन्होंने कहा कि, भू-स्वामी का आधार नम्बर, फोन व मोबाइल नम्बर सम्पूर्ण पता सहित संधारण करें, साथ ही तीन दिवस के अंदर किसानों के आधार फीडिंग का कार्य पूरा करें। कलेक्टर ने कहा कि, काफी संख्या में पात्र किसानों के पीएम एवं सीएम किसान निधि से वंचित होने की स्थिति ठीक नही है। उन्होंने तहसीलदार जयसिंहनगर को समीक्षा के दौरान राजस्व की स्थिति संतोषजनक नही पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाते हुए हिदायत दी कि राजस्व संबंधी सभी प्रकरणों का गंभीरता से समय-सीमा में निराकरण कराते हुए सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराना सुनिष्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि, राजस्व प्रकरणों में हीला-हवाली करने वाले राजस्व अमलें के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होगें। बैठक में एफआरए, बंटवार, नामाकंन, सीमाकंन, नामातंरण सहित सीएम एवं पीएम किसान निधि की समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने के भी निर्देष दिए। उन्होंने पटवारियों को निर्देषित किया कि, वे अपने क्षेत्रातंर्गत बैंको से सम्पर्क कर भूमि बंधक प्रकरणों की जानकारी लें व उसका अंकन खसरों में कराना सुनिष्चित करें। समीक्षा के दौरान अतिक्रमण, अविवादित नामातंरण, आरसीएमएच, नक्षा तरमीम, बटांक/ नक्षा संषोधन की समीक्षा करते हुए 20 अगस्त तक नक्षा संषोधन की कार्यवाही करना सुनिष्चित करें।


कलेक्टर ने पटवारियों से कहा कि वे अपने हल्के के किसानों के बीच बैठकर उनके नामातंरण, बंटवारे की जानकारी लें तथा उसका निदान भी करना सुनिष्चित करें साथ ही किसानों को समझाइष भी दें। उन्होंने किसानों की सहदृता से समस्याओं का निदान करने की भी समझाइष दी। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने सभी पटवारियों को निर्देषित किया कि, वे राजस्व संबंधी जानकारियों अपने पास रखें जिससे उनके हल्के की जानकारी मांगी जाने पर तत्काल उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि अपने-अपने हल्कों के पटवारी आकस्मिक दुर्घटना सहित अन्य जानकारियां भी अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला कलेक्टर को उपलब्ध कराना तत्परता से सुनिष्चित करें। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्री दिलीप पाण्डेय, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री प्रदीप मोंगरे, तहसीलदार जयसिंहनगर श्री दीपक पटेल, तहसीलदार गोहपारू श्रीमती मीनाक्षी बंजारे सहित अन्य राजस्व अधिकारी एवं जयसिंहनगर के आरआई तथा पटवारी उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper