भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण बर्दास्त नही किया जाएगा- कमिश्नर

277
Above News


शासकीय भूमि मे अतिक्रमण नही होना चाहिए, सुनिश्चित करे राजस्व अधिकारी -कमिश्नर
शहडोल 03 अगस्त 2021- कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने शहडोल जिले के राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति मंे बर्दास्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि राजस्व अधिकारी शासकीय भूमि के रक्षक है, शासकीय भूमि को सुरक्षित रखना अतिक्रमण से मुक्त रखना राजस्व अधिकारियों का दायित्व है। कमिश्नर ने शहडोल जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए है कि, वे शासकीय भूमि में अतिक्रमण न होने दें तथा जहां शासकीय भूमि में अतिक्रमण हुआ है ऐसी भूमि का चिन्हित कर उसे अतिक्रमण मुक्त करें। कमिश्नर ने कहा है कि सभी राजस्व अधिकारी शासकीय भूमि के रक्षक है वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे और शासकीय भूमि को अतिक्रमण होने से बचाएं। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने यह निर्देश आज शहडोल जिले में आयोजित राजस्व सेवा अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह उपस्थित थें।
बैठक में कमिश्नर ने कहा कि शहडोल जिला जैवविविधता के क्षेत्र में साधन सम्पन्न है, शहडोल जिले में पशु, पक्षी तथा वनस्पति की विविधता वाले स्थान है। उन्होंने कहा कि, जैवविविधता से संबद्व ऐसे स्थानों को बचाने का दायित्व राजस्व अधिकारियों का है। कमिश्नर ने कहा कि राजस्व अधिकारी ऐसे स्थानों में उत्खनन एवं पेड़ों को काटने जैसी गतिविधियों को प्रतिबंधित करें और जैवविविधता के क्षेत्रों को बचाएं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, उपायुक्त राजस्व श्री बीके पाण्डेय, एसडीएम जयसिंहनगर श्री दिलीप पाण्डेय, एसडीएम ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर, तहसीलदार बुढार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper