भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल पत्रकार संसद की प्रथम बैढ़क संपन्ना त्रिलोकी सभापति निर्वाचित सुभाष बने कार्यकारी

304
Above News

पत्रकार संसद की प्रथम बैठक संपन्न
त्रिलोकी बने सभापति, सुभाष कार्यकारी सभापति
शहडोल। रविवार को पत्रकार संसद की प्रथम बैठक जिला मुख्यालय स्थिति होटल ओएसिस में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारों के हितार्थ एवं उनसे संबंधित समस्याओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही पत्रकारों के मूल कर्तव्यों के संदर्भ में वरिष्ठ पत्रकार ने अपने वक्तव्य दिये। तत्पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए उपस्थित पत्रकार संसद सदस्यों द्वारा संसद सभापति एवं संसद कार्यकारी सभापति का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
जिसमें श्री त्रिलोकीनाथ गर्ग को सदन का सभापति चुना गया तथा श्री सुभाष मिश्रा को कार्यकारी सभापति के रूप में चयनित किया गया। उपस्थित पत्रकार संसद सदस्यों ने निर्वाचित सभापति एवं कार्यकारी सभापति का माल्यार्पण कर उनको पुष्पगुच्छ प्रेषित करते हुए सम्मानित किया। सभी समस्त संसद सदस्यों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा भी कराया। इस पत्रकार संसद के गठन को लेकर प्रसन्नता वयक्त करते हुए पत्रकार संसद सदस्यों ने भविष्य में पत्रकारिता जगत के बेहतर परिणाम परिलक्षित होने की उम्मीद जताई है।
कार्यक्रम के दौरान आगामी दिनों में पत्रकार संसद के अन्य समितियों के गठन किया जाने के विषय पर भी विचार विमर्श किया गया, आगामी बैठक में तत्संबंध में रूपरेखा तय किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकार संसद सदस्यों को भी पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।
उक्त संसद सदन में निर्वाचन के समय विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के कई पत्रकार उपस्थित रहे। जिसमें लवकुश तिवारी (दैनिक नई दुनिया), त्रिलोकीनाथ गर्ग (साप्ताहिक विजय आश्रम), सुभाष मिश्रा (दैनिक सत्य जागरण), प्रवीण पाठक(नई दुनिया)लुकमान अली (प्री प्रेस जनरल), राहुल तिवारी (टीव्ही 9 भारतवर्ष), शुभम सिंह बघेल (पत्रिका), सुनील मिश्रा (शहडोल टुडे),
विनय शुक्ला (दैनिक पीपुल्स समाचार), शक्ति सिंह चंदेल (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय हिंदी पत्रकार संघ), अरविंद द्विवेदी (ब्रेकिंग आज तक), अखिलेश शर्मा (बेबाक शक्ति न्यूज़), वीरेंद्र प्रताप सिंह (डीआरएमएस न्यूज़), सुनील मिश्रा (नवभारत), मनीष शुक्ला (संभागीय अध्यक्ष, (मध्य प्रदेश मीडिया संघ), संजीव गुप्ता (दैनिक स्वतंत्र समय), राजबहोर यादव (शहडोल भास्कर), संतोष गुप्ता (दैनिक अपना लक्ष्य), दीपक पाण्डेय (दिव्य क्रीति), अजय शर्मा (दैनिक राष्ट्रीय हिंदी मेल), दीपक केवट (सा.मध्य भारत समाचार), राहुल नामदेव (सा.विदुर की नीति), अनिल पाण्डेय (न्यूज़ इंडिया ए9), आशीष सरकार (जनसुनवाई न्यूज़), समीर हुसैन (बेबाक शक्ति न्यूज़), विवेक जयसवाल (दैनिक पुनीत वार्ता), विश्वास हलवाई (राष्ट्रीय न्यू सर्विस), सूर्य प्रताप सिंह ( दै. जबलपुर दर्पण) आदि उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper