प्रभारी मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने दी स्वाधीनता दिवस पर शुभकामनाएं

शहडोल- मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एंव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं शहडोल जिले के प्रभारी श्री रामखेलावन पटेल ने स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं देते हुुए कहा कि, हमें स्वाधीनता अमर शहीदों के बलिदानांे से मिली हैै। इस स्वाधीनता को अक्षुण बनाए रखने के लिए हमें अपने दायित्वों का निर्वहन कर्तव्य निष्ठा के साथ करना होगा और देश और प्रदेश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करना होगा।प्रभारी मंत्री ने कहा कि, सभी नागरिक कोरोना प्रोटोकाल का पालन कर कोरोना को समूल नष्ट करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा है कि, पर्यावरण की सुरक्षा हमारे के लिए एक चुनौती है, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी नागरिक पौधरोपण करें और पेड़ों की सुरक्षा करें।





Subscribe to my channel
Comments are closed.