लखेरन टोला बुढ़ार में देह व्यापार करते 03 महिला, 05 पुरुष को पलिस ने किया गिरफ्तर
शहडोल । जिले में अनैतिक व्यापार मे संलग्न लोगो के विरुद्ध महिला थाना की पुलिस लगातार सक्रिय हैं जहां समाज में प्रचलित इस प्रकार के अनैतिक कृत्यो पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना वही महिलाओं व अन्य लोगो हेतु एक उपयुक्त वातावरण निर्मित करने की ओर पुलिस प्रतिबद्ध हैं।
पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, अति0 पुलिस अधीक्षक श् मुकेश वैश्य द्वारा अनैतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने व कार्यावाही करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा हैं। जिनके मार्गदर्शन व निर्देशन में पुन: देह व्यापार में लिप्त गैंग को महिला पुलिस थाना ने कल दिनांक 18.08.2021 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर सोनाली गुप्ता उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी ज्योति सिकरवार व उनकी टीम द्वारा लखेरन टोला बुढ़ार में लंबे समय से अनैतिक देह व्यापार में लिप्त लोगो की धर पकड़ कर कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में मौके से रेड कार्यवाही के दौरान 03 महिला 05 पुरुष मिले व 01 महिला मौके से फरार हो गई। कार्यवही में 02 मोटर सायकल , 04 मोबाईल एवं आपत्तिजनक सामग्री 20 पैकेट निरोध व नगदी 4100 रुपये कुल मशरुका लगभग 85000/- रुपये जप्त किया गया।
अनैतिक व्यापार में संलग्न सभी 09 आरोपीगणों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। लगातार दसरी बार अनैतिक देह व्यापार में लिप्त लोगो के विरुद्ध महिला थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश कुमार गोस्वामी, अति0 पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध सुश्री सोनाली गुप्ता के नेतृत्व में निरी0 ज्योति सिकरवार, उनि0 आराधना तिवारी, सउनि) प्रताप सिंह, सउनि) भागचंद चौधरी, प्रआर) सावित्री सिंह , म0आर) सतरुपी आर्मो, म0आर() प्रतिमा शर्मा, आर) हिमवन्त चन्द्र मिश्रा, आर0 अजय बघेल, आर) पुष्पेन्द्र सिंह, आर) सुरजीत जाट, आर) सूरज लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Subscribe to my channel
Comments are closed.