पहले टीकाकरण महा अभियान में इंदौर अव्वल, उज्जैन तीसरे नंबर पर
भोपाल। प्रदेश के पहले कोरोना टीकाकरण महा अभियान में इंदौर जिला अव्वल रहा है। 13 दिन के इस महा अभियान में इंदौर में 21.3 फीसद पात्र लोगों को पहली डोज लगाई गई है। जबकि 18.2 फीसद आबादी को पहली डोज के साथ सीहोर जिला दूसरे और 16.5 फीसद के साथ उज्जैन जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा है। यह आंकड़े शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बैठक में सामने आए। बैठक 25-26 अगस्त को प्रस्तावित टीकाकरण महा अभियान की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों से वर्चुअल बात की और महा अभियान को कामयाब बनाने की अपील की। सरकार ने 25 अगस्त को 20 लाख लोगों को पहली और 26 अगस्त को 10 लाख लोगों को दूसरी डोज प्राथमिकता से देने की रणनीति बनाई है।
प्रदेश में 21 जून से तीन जुलाई 2021 तक पहला टीकाकरण महा अभियान चला। जिसमें इंदौर ने पहले स्थान पर रहने का क्रम बरकरार रखा है। 95 फीसद लोगों को पहली एवं 27 फीसद को दूसरी डोज लगने के साथ इंदौर शहर टीकाकरण में प्रदेश में पहले स्थान पर है। जबकि भोपाल शहर में 85 फीसद लोगों को पहली और 25 फीसद को दूसरी डोज लगी है। हरदा जिले में 82 फीसद टीकाकरण हुआ है। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र 548.9 लाख आबादी में से 332.0 लाख (60 फीसद) को पहली डोज और 64.9 लाख आबादी को दूसरी डोज लग चुकी है। इसके साथ ही गुजरात के बाद मध्य प्रदेश सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला देश का दूसरा प्रांत बन गया है।
भाई-बहन एक-दूसरे की सुरक्षा करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाई-बहन रक्षाबंधन पर्व पर यह सुनिश्चित कर लें कि उन्होंने टीका लगवाकर जीवन की रक्षा की कोशिश की है या नहीं।
प्रदेश का मॉडल सराहा गया
सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जनता की भागीदारी से कोविड को रोका है। इस मॉडल की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है। उन्होंने कहा समाजसेवी और कार्यकर्ता पात्र लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक लाने के साथ ही उनका सहयोग भी करेंगे।
बेबाक शक्ति समाचार:- देश-प्रदेश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार
अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट
24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।
प्लेस्टोर पर बेबाक शक्ति समाचार एैप भी आप लोड कर सकते हैं ।समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर- 7000964016, 7999140850,
आप अपनी समस्या या आपके आस पास हो रहे भ्रष्टाचार को प्रमाण के साथ आप हमारे Gmail पर भी भेज सकते है हमारा Gmail :- bebakshakti.com तथा akhileshsharma649@gmail.com पर भेेेज सकते है




नोट:-(शासन की कोरोना गाईडलाईन का पालन करे मुह पर मास्क एवं दोगज की दुरी बना कर रखे ध्यान रखे हम सुरक्षीत तो हमारा परिवार सुरक्षीत)


Subscribe to my channel
Comments are closed.