भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जेल की 1750 मीटर लंबी दीवार पर हो रही तार फेंसिंग, 24 घंटे रहेगा करंट

275
Above News

ग्वालियर। सेंट्रल जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जेल के कोने-कोने की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके बाद अब जेल की लंबी दीवारों पर इलेक्ट्रिक तार फेसिंग की जा रही है। इसमें 24 गंटे करंट प्रवाहित किया जाएगा। ताकि कोई बंदी जेल की दीवार रस्से से फांदकर भागने की कोशिश भी न करे।

करीब 5 साल पहले सीरियल किलर सरमन शिवहरे ने पीछे से रस्सी फिंकवाकर भागने की नाकाम कोशिश की थी। ग्वालियर सहित प्रदेश की 11जेलों की दीवारों पर इलेक्ट्रिक तार फेंसिंग करने का ठेका हैदराबाद की कंपनी को 3 करोड़ 24 लाख 74 हजार में दिया गया है। तार फेंसिंग का काम शुरू हो चुका है।

सेंट्रल जेल की 1750 मीटर लंबी दीवार पर तार फेंसिंग कर सुरक्षा इंतजार बढ़ाई जा रही है। सिमी से जुड़े आतंकियों के जेल ब्रेक करने की घटना के बाद प्रदेश की जेलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिकांश जेलों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है। ताकि कंट्रोल रूम बैठकर जेल के अधिकारी बैरक व हर बंदी की गतिविधि पर नजर रख सकें। साथ ही जेल मुख्यालय में बैठकर अधिकारी भी ग्वालियर सेंट्रल जेल के हालचाल लाइव देख सकेंगे।

10 सिंतबर तक कार्य पूरा होने की उम्मीद

जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि इलेक्ट्रिक तार फेंसिंग का काम शुरू हो गया है। 10 सितंबर तक यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इस कार्य का ठेका क्राउन सोलर पावर कंपनी हैदराबाद को दिया है।

सेंट्रल जेल कई खतरनाक मुजरिम कैद

सीरियल किलर सरमन शिवहरे सहित सेंट्रल जेल कई खतरनाक मुजरिम कैद हैं। सरमन ने लगभग 7 साल पहले रस्से की मदद से जेल की दीवार फांदने की योजना बनाई थी। सरमन ने जेल में कुछ लोगों से दोस्ती की। उनके जमानत पर रिहा होने के बाद उनकी मदद से जेल के पिछली दीवार से रस्सा फिंकवाया। रस्सा जेल में फेंकने के बाद साथियों ने उसका दूसरा सिरा पेड़ से बांध दिया।

सरमन ने दो बार रस्से के जरिए दीवार पर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बार आधी दूरी पर उसकी हिम्मत टूट गई और वह रस्से से गिर गया। उसके पैर में चोट भी लगी और वह जेल से भागने में नाकाम रहा।

बेबाक शक्ति समाचार:- देश-प्रदेश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार
अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट
24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

प्लेस्टोर पर बेबाक शक्ति समाचार एैप भी आप लोड कर सकते हैं ।समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर- 7000964016, 7999140850,

आप अपनी समस्या या आपके आस पास हो रहे भ्रष्टाचार को प्रमाण के साथ आप हमारे Gmail पर भी भेज सकते है हमारा Gmail :- bebakshakti.com तथा akhileshsharma649@gmail.com पर भेेेज सकते है

नोट:-(शासन की कोरोना गाईडलाईन का पालन करे मुह पर मास्क एवं दोगज की दुरी बना कर रखे ध्यान रखे हम सुरक्षीत तो हमारा परिवार सुरक्षीत)

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper