इंदौर में सजेगा खाटू श्याम का दरबार, होगी भजन संध्या
इंदौर। शहर के पूर्वी क्षेत्र स्थित मालवीय नगर के खाटू श्याम राम निराले हनुमान मंदिर एवं खाटू श्याम सेवक मंडल समिति के 18वें वार्षिकोत्सव का मुख्य आयोजन 20 फरवरी को होगा। इस मौके पर बर्फानीधाम पानी की टंकी के सामने स्थित कमल नयन उपवन पर शाम 5.30 बजे से श्याम कीर्तन की प्रस्तुतियां मंदिर के रवि शर्मा एवं जयपुर के प्रख्यात भजन गायक कुमार गिरिराज तथा साथियों द्वारा दी जाएगी। समिति के मदनलाल शर्मा, सुरेश अग्रवाल रामपीपल्या एवं पं. पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरा पालन किया जाएगा।
भजन संध्या स्थल पर भक्तों के लिए बैठक, रोशनी, सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। भजन संध्या के साथ ही खाटू श्याम बाबा का मनोहारी दरबार भी सजेगा और अखंड ज्योत के दर्शन भी होंगे। भक्त मंडल के रामकुमार अग्रवाल, अनिल तांबी, जयप्रकाश इंदौरिया, राजकुमार चितलांगिया, वेदप्रकाश शर्मा, पं. पुरुषोत्तम भारद्वाज, दिनेश शर्मा, अंकुर सुरेका, मनोज चितलांगिया एवं नेहा कानूनगो को विभिन्न व्यवस्थाओं का दायित्व सौंपा गया है।
हर दिन भगवान का श्रृंगार
पांच दिनी वार्षिक उत्सव में प्रतिदिन भगवान का अलग अलग स्वरूपो में श्रृंगार किया जा रहा है। भगवान के श्रृंगारित स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों की कतार मंदिर में लग रही है। पहले दिन उत्सव की शुरुआत शोभायात्रा के साथ हुई। इसमें शहरभर खाटू श्याम भक्त शामिल हुए थे।
बेबाक शक्ति समाचार:- देश-प्रदेश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार
अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट
24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।
प्लेस्टोर पर बेबाक शक्ति समाचार एैप भी आप लोड कर सकते हैं ।समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर- 7000964016, 7999140850,
आप अपनी समस्या या आपके आस पास हो रहे भ्रष्टाचार को प्रमाण के साथ आप हमारे Gmail पर भी भेज सकते है हमारा Gmail :- bebakshakti.com तथा akhileshsharma649@gmail.com पर भेेेज सकते है




नोट:-(शासन की कोरोना गाईडलाईन का पालन करे मुह पर मास्क एवं दोगज की दुरी बना कर रखे ध्यान रखे हम सुरक्षीत तो हमारा परिवार सुरक्षीत)


Subscribe to my channel
Comments are closed.