भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में बहे चार लोगों को गोताखोरों ने बचाया

219
Above News

चित्रकूट। बारिश के कारण रविवार तड़के चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के आसपास जलभराव से मालगाड़ी समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। उधर, मंदाकिनी में आरोग्यधाम घाट पर स्नान करते समय चार लोग बह गए लेकिन, सभी को गोताखोरों ने सुरक्षित निकाल लिया। एक को दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बारिश का पानी चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के मुख्य ट्रैक पर भर गया। इससे करीब दो घंटा तक ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। स्टेशन प्रबंधक आरएम पांडेय ने बताया कि ट्रैक में पानी भरने से एक मालगाड़ी को भरतकूप रेलवे स्टेशन पर रोका गया।

इसी तरह बुंदेलखंड एक्सप्रेस और महाकौशल एक्सप्रेस भी लेट आईं। सभी ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो से गुजारा गया। ट्रैक के साथ रेलवे कालोनी में भी पानी भरा रहा। गौरतलब है कि हाल में प्लेटफार्म एक में वॉशिग ट्रैक का निर्माण किया गया है लेकिन, जल निकासी की व्यवस्था न होने से सवालिया निशान लगे हैं।

उधर, मंदाकिनी नदी में रविवार सुबह करीब आठ बजे प्रमोद वन जानकीकुंड घाट में चार लोग स्नान करते समय अचानक बहाव तेज होने से बह गए। शोर सुनकर दौड़े गोताखारों ने सभी को निकाला। जानकीकुंड के पंजाबी बाबा आश्रम में रहने वाले लच्छू (60) को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बेबाक शक्ति समाचार:- देश-प्रदेश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार
अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट
24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

प्लेस्टोर पर बेबाक शक्ति समाचार एैप भी आप लोड कर सकते हैं ।समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर- 7000964016, 7999140850,

आप अपनी समस्या या आपके आस पास हो रहे भ्रष्टाचार को प्रमाण के साथ आप हमारे Gmail पर भी भेज सकते है हमारा Gmail :- bebakshakti.com तथा akhileshsharma649@gmail.com पर भेेेज सकते है

नोट:-(शासन की कोरोना गाईडलाईन का पालन करे मुह पर मास्क एवं दोगज की दुरी बना कर रखे ध्यान रखे हम सुरक्षीत तो हमारा परिवार सुरक्षीत)

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper