भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

डूंडासिवनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता लूट के गिरोह का किया पर्दाफाश,03 आरोपी हुए गिरफ्तार

241
Above News

सिवनी।दिनांक 07/08/2021 को प्रार्थी प्रमोद शर्मा ने थाना डूंडासिवनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 06/08/2021 को बरघाट से वापस लौटते वक्त सेलुआ टोल के पास कुछ अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर प्रार्थी का पैसों से भरा बैग छीनकर भाग गये जिस पर थाना डूंडासिवनी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप क्र 403/2021 धारा 394 भादवि का प्रकरण एवं दिनांक 26/08/2021 को प्रार्थी मुन्नालाल मेश्राम ने थाना डुंडासिवनी में रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 18/03/2021 को मंडला रॉड वेयर हाउस कर वाशिंग सेंटर के पास कुछ अज्ञात लोगों उनके पास रखे पैसो के बैग को छीनकर भाग गए जिस पर थाना डूंडासिवनी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप क्र 423/2021 धारा 394 43 , भादवि का प्रकरण एवं दिनांक 05/01/2021 को थाना बरघाट में प्रार्थी मनोज सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बहरई घाटी के जंगल पास कुछ अज्ञात लोग सोने चांदी के आभूषणों से भरे बैग को छीनकर भाग गए जिस पर थाना बरघाट में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप क्र 05/2021 धारा 392,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री एस.के. मरावी एवं एसडीओपी बरघाट श्री शशिकांत सरयाम , एसडीओपी सिवनी सुश्री पारुल शर्मा को टीम गठित कर उक्त अपराधों में प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । थाना प्रभारी डूंडासिवनी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी के प्रयास प्रारंभ किये गए । विवेचना के दौरान सायबर सेल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबीर सूचना के आधार पर दिनांक 27/08/2021 को ग्राम बम्हनी निवासी अजीजुर्रहमान उर्फ पापा , चुटका निवासी योगन्द्र ठाकरे एवं खैरी निवासी आसिफ खान को घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया । उक्त संदेहियों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा दिनांक 18/03/2021 को मंडला रोड वेयर हाउस कार वाशिंग सेंटर के पास लूट करना , दिनांक 06/08/2021 को थाना डूंडासिवनी क्षेत्रांतर्गत सेलुआ घाटी टोल के पास लूट करना एवं दिनांक 05/01/2021 को थाना बरघाट क्षेत्रांतर्गत बहरई घाटी में लूट की वारदात करना स्वीकार किया गया । इसके अतिरिक्त उक्त आरोपियों द्वारा थाना लालबर्रा जिला बालाघाट क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 20/08/2021 को एक व्यापारी के साथ लूट करना बताया गया साथ ही नागपुर में एक दुपहिया वाहन पल्सर गाड़ी चोरी करना बताया ।

आरोपियों के कब्जे से उक्त अपराधों में बड़ी मात्रा में लूट का मशरूका जप्त किया गया तथा सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अन्य वारदातों का खुलासा किया जाता है । खुलासा हुए प्रकरण : 1. थाना डूंडासिवनी – अप क्र . 423/2021 धारा 392,34 भादवि घटना दिनांक 18/03/2021 2. थाना डूंडासिवनी – अप क्र 403/2021 धारा 394 भादवि घटना दिनांक 06/08/2021 3. थाना बरघाट – अप क्र 05/2021 धारा 392,34 भादवि घटना दिनांक 05/01/2021 4. थाना लालबर्रा- अप क्र 471/21 धारा 394 भादवि घटना दिनांक 20/08/2021

  1. थाना कान्हीवाड़ा में सागौन लकड़ी चोरी का प्रकरण धारा 379 भादवि दर्ज है । गिरफ्तार आरोपी : 1. अजीजुर्रहमान उर्फ पापा पिता स्व अब्दुल रहीम निवासी बम्हनी , थाना कान्हीवाड़ा । 2. योगेन्द्र उर्फ पप्पू पिता अमरसिंह ठाकरे निवासी चुटका थाना कान्हीवाड़ा । 3. आसिफ खान पिता बैदुजमा खान निवासी खैरी थाना कान्हीवाड़ा । जप्त संपत्ति : 1. सोना 12 तौला कीमती 6 लाख रुपये । 2. चांदी 12 किलो 200 ग्राम कीमती 8 लाख 50 हज़ार रुपये । 3. नगद रकम 1 लाख 50 हजार रुपये । 4.01 नग चाकू , 01 नग तलवार , 01 एयरगन कीमती 7 हजार । 5. 1 बोलेरो वाहन कीमती 4 लाख रुपये । 6. 01 चोरी की पल्सर कीमती 80 हजार । 7. 01 प्लेटिना गाड़ी कीमती 40 हजार । 8. सागौन की लकड़ी की 44 नग पटिया कीमती 1 लाख 32 हजार । 9. बिजली का तार 50 किग्रा . कीमती 10 हजार रुपये । कुल मशरूका : – कुल 22 लाख 69 हजार रुपये ।

इनका रहा सराहनीय कार्य : – एसडीओपी बरघाट श्री शशिकांत सरयाम , एसडीओपी सिवनी सुश्री पारुल शर्मा , प्रशिक्षु डीएसपी श्री अभिषेक चौधरी , थाना प्रभारी डूंडासिवनी श्री देवकरण डेहरिया , उनि नेहा राहंगडाले , कार्य . सउनि देवेन्द्र जैसवाल.प्रआर . शेखर बघेल , आर राकेश ठाकुर , आर अजय बघेल , आर . विनय चौरिया , आर एजाज खान , आर संतोष , आर मनोज मरावी , संजय , आर शिवदीप , आर राकेश त्रिवेदी , आर मुकेश , आर विवेक , सै . वकील खान , सै . परमेश्वर का योगदान रहा ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper