“कुपोषण छोड़ पोषण की ओर-थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर” थीम पर आयोजित होगा पोषण माह
शहडोल -संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग संभाग शहडोल श्री एल.एन. कंडवाल ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर 2021 में “कुपोषण छोड़ पोषण की ओर- थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर” थीम में पोषण माह का आयोजन किया जाएगा। पोषण माह हर वर्ष सितंबर माह में आयोजित किया जाता है। पोषण माह के आयोजन के लिए सितंबर माह के चारों सप्ताह में अलग-अलग थीम संचालनालय स्तर पर आयोजित की गई है। जिसका आयोजन जिला स्तर से आंगनवाड़ी केंद्र स्तर तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी है कि कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा द्वारा सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को निर्देशित किया है कि वे कार्यक्रम का आयोजन करें। साथ ही इसमें नवीन नवाचार शामिल करते हुए संवेदना अभियान अंतर्गत सहयोगी विभागों जन सामान्य एवं जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग ले। साथ ही मोटे अनाज, मौसमी फल एवं सब्जियों को भोजन में शामिल करने संबंधी आवश्यक समझाइस भी दे। पोषण मटका, बाल भोज जैसे विभागीय कार्यक्रमों का आयोजन कर ग्रामीणों की अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.