कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खैरहा का किया निरीक्षण
शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर के खैरहा पहंुचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खैरहा का निरीक्षण किया तथा वैक्सीनेशन की स्थितियांे की जानकारी ली। बताया गया कि, खैरहा के कई लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने से हिचकिचा रहें है। कलेक्टर ने उन लोगो से मिलकर उन्हें वैक्सीन की उपयोगिता के बारे में समझाइश देते हुए चिकित्सकों से भी परामर्श एवं आत्म संतुष्टि हेतु समझाइश दिलवाई। जिसका परिणाम यह हुआ कि 50 वर्षीय शांति बुनकर 36 वर्षीय मोहम्मद जाकिर तथा 18 वर्षाीय आकाश ने मौके पर ही उपस्थित वैक्सीन दल से वैक्सीन की डोज लगवाई। कलेक्टर ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि, कोविड-19 का संक्रमण अभी समाप्त नही हुआ है इसलिए घर से बाहर निकलने पर मंुह में मास्क लगाएं तथा हाथों को साबुन से बार-बार धोते रहे सेनेटाइजर का उपयोग करें एवं सामाजिक दूरी बनाने का पालन सुनिश्चित करते रहें।
इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री नरेंद्र सिंह धुर्वे, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा डॉ.मदन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम एस सागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, ब्लांक मेडिकल आफिसर डाॅ0 राजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष जनपद सोहागपुर श्री अंजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थें।



Subscribe to my channel
Comments are closed.