भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने उच्च. माध्य. विद्यालय मऊ के वैक्सीनेशन सेंटर का किया अवलोकन

260
Above News


शहडोल । कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ.सत्येंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आज 7 व्यक्तियों के टीकाकरण होने पर बीएलओ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को घर घर संपर्क कर छूटे हुए लोगों को वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालय के परिसर में साफ सफाई कराने एवं अन्य व्यवस्थाएं सुचारू करने के निर्देश भी विद्यालय के प्रभारी को दिए। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती प्रेरणा सिंह, पंचायत समन्वयक श्री आर.पी. पाण्डेय,बीसी श्री राहुल द्विवेदी, सरपंच मऊ श्री गेंदलाल कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper