भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एक दिवसीय अप्रेंटिसशिप ड्राइव का आयोजन 4 सितंबर

312
Above News

शहडोल -प्राचार्य संभागीय आईटीआई शहडोल ने जानकारी दी है कि शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शहडोल में एक दिवसीय अप्रेंटिसशिप ड्राइव का आयोजन 4 सितंबर 2021 को प्रातः 10:00 बजे से किया गया है। जिसमें सम्मिलित होने वाली कंपनियां वोल्वो, आयशर, कमर्शियल व्हीकल ग्रुप (भोपाल, देवास, पीतमपुर, बग्गड़प्लांट) में कुल 850 पद जिसमें से 650 पद अप्रेंटिस तथा 200 पद एनईईएम के हैं। अप्रेंटिसशिप ड्राइव में शामिल होने वाले युवाओं का शैक्षणिक योग्यता 76 ट्रेड तथा फिटर इलेक्ट्रीशियन वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रॉनिक), मैकेनिक, मोटर व्हीकल, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, टर्नल, पेंटर, वायरमैन, ट्रैक्टर, मैकेनिक, शीट मेटल वर्कर एवं अन्य 65 इंजीनियरिंग ट्रेड से आईटीआई (एनसीवीटी/एससीव्हीटी) उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु की सीमा नहीं है। इच्छुक युवा अप्रेंटिसशिप ड्राइव भाग लेने हेतु समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा, रिज्यूम सहित साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो। अप्रेंटिसशिप हेतु भर्ती अप्रेंटिसशिप नियमों एवं कंपनियों के शर्तों अनुसार की जाएगी। अप्रेंटिसशिप ड्राइव में प्रतिभागिता हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper