कोतमा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने पोस्टर मामले में दिए एफआईआर के निर्देश
अनूपपुर। जिले के नवगठित नगर परिषद नगर पंचायत राजनगर बनगवा के सामने एक पोस्टर लगाया गया था उसमें लिखा था की घूस लेकर लगाते हैं नौकरी इन्हें जेल में डालो, घूस लेता एसडीएम, घूस लेता सीएमओ, घूस लेता सचिव जो पोस्टर सोशल मीडिया में चर्चित बना हुआ है लोग इसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर सवाल-जवाब कर रहे थे ! इस मामले पर कोतमा एसडीएम ऋषि सिंघाई ने संज्ञान लेते हुए राजनगर थाने को एफ आई आर के लिए पत्र लिखा है पत्र में लिखा गया है कि राजनगर परिषद के सामने शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों की मान को हानि पहुंचाते हुए पोस्टर के माध्यम से अधिकारी और कर्मचारी घूस लेते हुए कार्टून बनाया जाकर पोस्टर लगाया अंकित किया गया है उक्त पोस्टर के संबंध में जांच कर संबंधित धाराओं से एफ आई आर दर्ज कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर इस कार्यालय को सूचित करने के निर्देश एसडीएम ने दिए हैं!

Subscribe to my channel
Comments are closed.