अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने विभिन्न जिलों का दौरा किया

बिलासपुर! अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सिंह बैस का साप्ताहिक व संगठनात्मक प्रवास जो एक सितंबर से प्रारंभ होकर आठ सितंबर को संपन्न हुआ। ज्ञातव्य हो कि इस संगठनात्मक प्रवास के दौरान इन्होंने सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर एवं कोरबा जिले में संगठन के पदाधिकारियों से मिलकर संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा एवं सामूहिक सहमति के पश्चात निर्णय लिए। इस दौरान इन जिलों में नए सदस्यों की नियुक्तियां भी की गई! सरगुजा जिले के तहसील बतौली सीतापुर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नव नियुक्ति होने पर इनका अभिनंदन व स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया।
विदित हो कि संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सिंह बैस ने अपने दौरे के प्रारंभ में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह के अंबिकापुर स्थित निवास में पहुंचकर उनके स्वास्थ्य एवं कुशलता की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। ज्ञातव्य हो कि नीरज सिंह गत कुछ दिनों से शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। श्री बैस ने इसके पश्चात सरगुजा जिले की महिला संयोजक श्रीमती सीमा सिंह के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर स्थित निवास पहुंचकर उनकी भी स्वास्थ्य एवं कुशलता की जानकारी ली और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके पश्चात सरगुजा की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजना सिंह से उनके कुंमदा स्थित निवास पर भेंट कर उनके अन्य पदाधिकारियों के साथ संगठन और जिले के आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें आवश्यक मार्गनिर्देशन भी दिया।
इस दौरान अंबिकापुर नगर में एक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने भी अपनी उपस्थिति दी। बैठक की कार्यवाही के दौरान उन्होंने समाज के वरिष्ठ जनों को नई नियुक्तियां देकर उन्हें संगठन में शामिल किया साथ ही बैठक में अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों के लिए योजनाएं भी तैयार की गई ।इस बैठक में वार्षिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई है। जिसका प्रतिवेदन अजय सिंह सरगुजा जिला संगठन मंत्री ने प्रस्तुत किया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सिंह बैंस ने समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा और खासकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीव सिंह के मार्गदर्शन में अनेक नए संगठनात्मक सुधार हेतु आवश्यक कदम भविष्य में उठाए जाने की जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि इसके लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय द्वारा अथक प्रयास और मेहनत की जा रही है । राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय के द्वारा अन्य सुधारात्मक और संगठन के लिए, समाज के लिए कैसे किन उपायों और कार्यों से प्रगति हो ऐसे विचारों को उन्होंने सबके बीच साझा कर सभी को जानकारी दी।
प्रवास के अंत में सीतापुर व बतौली तहसील में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नव नियुक्ति होने पर श्री सुरेश सिंह बैस का भावभीना और आत्मिक स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अजय सिंह सरगुजा संगठन मंत्री द्वारा किया गया। प्रवास के अंत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने स्थानीय क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ जनों से भेंट मुलाकात कर उनके साथ संगठन संचालन एवं समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर इसके निवारण के लिए भविष्य में आवश्यक कार्यक्रम तैयार किए जाने के लिए एवं योजनाओ पर कार्य किए जाने के लिए जोर दिया। इसके लिए उन्होंने आवश्यक मार्गदर्शन एवं विचारों का भी आदान प्रदान किया । इस बैठक में राकेश सिंह , गिरवर सिंह अंबिकापुर नगर संरक्षक ,राजेश सिंह ,लक्ष्मण सिंह, , दिलीप सिंह, जुयेश सिंह विशाल सिंह ,आयुष सिंह सरगुजा जिला युवा अध्यक्ष सहित अनेक क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।
_०_

Subscribe to my channel
Comments are closed.